लखीमपुर खीरी : ऐतिहासिक चैती मेला कार्यालय का पालिकाध्यक्ष ने किया उद्घाटन

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) छोटी काशी गोला के ऐतिहासिक चैती मेला कार्यालय का उद्घाटन नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने गुरुवार को विधिवत् पूजन अर्चन के साथ किया। इस दौरान नगर पालिका परिषद के अधिकारीगण सहित भाजपा नगर अध्यक्ष सहित तमाम सम्मानित सभासद मौजूद रहे। चैती मेला का संचालन कार्यालय से ही किया जाता है। गुरुवार को पालिकाध्यक्ष ने विधिवत पूजा अर्चना कर मेला चैती कार्यालय का उद्घाटन किया। बताते चलें कि इसी मेला चैती कार्यालय से 28 मार्च दिन शनिवार से 16 अप्रैल दिन गुरुवार तक होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रशासनिक व्यवस्था के साथ नगर पालिका परिषद की विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। 28 मार्च 2026 दिन शनिवार को ऐतिहासिक चैती मेले का उद्घाटन सुन्दरकाण्ड एवं रामायण मंचन के साथ किया जाएगा। 20 दिन तक चलने वाले मेले में भजन संध्या, लोक नृत्य एवं लोक गायन, कवि सम्मेलन, आर्केस्ट्रा, जूनियर एवं सीनियर गायन, पंजाबी नाइट, खाटू श्याम संकीर्तन, निरंकार सत्संग, स्थानीय संगीत, कपिल बाबरा झाकी, भोजपुरी कार्यक्रम, जवाबी कब्बाली, कुल हिंद मुशायरा सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं जिसमें आने वाले सभी मेलार्थी सभी कार्यक्रमों का उत्साहपूर्वक आनंद उठाएंगे। आने वाले सभी मेलार्थियों के लिए बैठने की उत्तम व्यवस्था की जा रही है।
पूजा अर्चना के दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष विनोद स्वर्णकार, शत्रुध्न मिश्रा, धीरज बाजपेई, रवींद्र कटियार,सम्मानित सभासदगण सहित नगर पालिका परिषद के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।