फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 मार्च 2026 पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत थाना कादरीगेट की मिशन शक्ति टीम द्वारा क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने महिला सशक्तिकरण, लैंगिक अपराध, नवीन कानूनों, साइबर अपराध एवं उनसे बचाव के उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को घरेलू हिंसा से संबंधित कानूनी प्रावधानों से अवगत कराया गया तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090, 112, 181 आदि की जानकारी देकर आपात स्थिति में तत्काल सहायता लेने के लिए जागरूक किया गया।

मिशन शक्ति टीम द्वारा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई, जिससे महिलाएं इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। जागरूकता अभियान के अंतर्गत पम्पलेट वितरित कर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, आत्मनिर्भरता एवं अधिकारों के प्रति सचेत किया गया।

पुलिस विभाग द्वारा चलाया गया यह अभियान महिलाओं को सशक्त बनाने और समाज में सुरक्षा का वातावरण स्थापित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।