मैनपुरी के प्राथमिक विद्यालय नाहिली द्वितीय विकास खण्ड घिरोर में विश्व गौरैया दिवस मनाया गया

प्राथमिक विद्यालय नाहिली द्वितीय विकास खण्ड घिरोर में वार्षिक परीक्षा के अंतिम प्रश्न पत्र कार्यानुभव में बच्चों से ईको क्लब की गतिविधि के अंतर्गत गमलों में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए , 20 मार्च विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर विद्यालय में छात्र छात्राओं ने शिक्षकों के मार्गदर्शन में पक्षियों के दाना पानी की व्यवस्था की । मिट्टी के बर्तनों में जगह जगह पर पानी भरकर रखा गया तथा उनके लिए अनाज के दाने डाले गए ।
प्रधानाध्यापिका सरिता सिंह ने विद्यालय में बच्चों से इस दिवस पर पोस्टर बनवाये साथ ही उन्होंने बच्चों को संबोधित कर पक्षियों की रक्षा करने से पर्यावरण सुरक्षित रहेगा । पक्षियों को गर्मियों में पानी न मिलने के कारण प्यासे ही मर जाते है ।अतः हम सभी को विद्यालय के साथ साथ घरों में भी पक्षियों हेतु पानी की व्यवस्था करनी चाहिए , प्रतिदिन उसमें पानी भरकर छाया में रख दें ताकि प्यासी पक्षी पानी की कमी से दम न तोड़ दें । पक्षी ही बहुत से पेड़ पौधों के बीजों को बिखेरने में अहम भूमिका निभाते है जिससे जहां तहां पौधे उगते हैं ।
इस अवसर पर इन कार्यों में बच्चों के साथ साथ भावना यादव , दीपिका रानी , हरेंद्र कुमार , विजयकांत , पवन यादव उपस्थित रहे ।

Leave a Comment