गोंडा: सम्यक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए के. के. मौर्य

प्रयागराज महानगर में आयोजित पार्टी के चौथे राष्ट्रीय अधिवेशन में सर्वसम्मति से के. के. मौर्य को पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। वह पार्टी के चौथे राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष तपेन्द्र प्रसाद शाक्य, दूसरे डॉ. शिव प्रसाद विश्वकर्मा और तीसरे राष्ट्रीय अध्यक्ष राजामणि सुब्बैया राय रहे। राजामणि सुब्बैया राय ने समय के अभाव के कारण कार्यकाल पूरा होने से पहले ही त्याग पत्र दे दिया था। अतः पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन बुलाया गया और नये राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव हुआ।

के. के. मौर्य शुरुआत से ही सम्यक पार्टी से जुड़े रहे हैं। वह पार्टी में निचले स्तर से शुरुआत करके लम्बे अनुभव के साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। वह सबसे पहले देवीपाटन मंडल के अध्यक्ष बने थे। उसके बाद प्रदेश सचिव, प्रदेश महासचिव और राष्ट्रीय महासचिव संगठन रहे हैं। वर्तमान में वह पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव का कार्यभार देख रहे थे।

Leave a Comment