गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) दिनांक दिनांक 30 जनवरी 2026 दिन शुक्रवार को स्थानीय विद्यालय विद्या कुंवरि स्मारक सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कालेज के छात्र नैतिक पटेल कक्षा 7 एवं उत्कर्ष मिश्रा कक्षा 11 तथा छात्रा इल्मा खान कक्षा 8 ने अन्धविश्वास के विरुद्ध वैज्ञानिक जागरूकता भाषण / पोस्टर कार्यक्रम में क्रमश: द्वितीय,तृतीय एवं सान्त्वना पुरुस्कार प्राप्त किया।
विद्यालय के प्राचार्य श्री महेन्द्र कुमार त्रिपाठी एवं बालिका विभाग की प्राचार्या श्रीमती मधु त्रिपाठी जी ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुये कहा कि अंधविश्वास तर्कहीन विश्वास हैं, जो समाज में अशिक्षा और अज्ञानता के कारण फलते-फूलते हैं। ये सामाजिक बुराइयाँ अंधाधुंध आस्था का शोषण कर लोगों को आर्थिक और मानसिक नुकसान पहुँचाती हैं। वैज्ञानिक सोच, शिक्षा और तर्कसंगत दृष्टिकोण अपनाकर ही इन्हें खत्म किया जा सकता है।
लखीमपुर खीरी : विद्या निकेतन के छात्र अन्धविश्वास के विरुद्ध वैज्ञानिक जागरूकता में पुरस्कृत
