कासगंज: प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के अन्तर्गत लाभार्थी आधारित व्यक्तिगत आवास निर्माण के लाभार्थियों को सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रथम किश्त की धनराशि प्रेषण के सम्बन्ध में


कासगंज: परियोजना अधिकारी जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) सुभाषवीर सिंह राजपूत के द्वारा अवगत कराया गया है कि मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा दिनांक 18.01.2026 को समय 03ः00 बजे प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के अन्तर्गत लाभार्थी आधारित व्यक्तिगत आवास निर्माण के लाभार्थियों को सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रथम किश्त की धनराशि का प्रेषण किये जाने के सम्बन्ध में जनपद स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। उपरोक्त के क्रम में आपसे अनुरोध है कि मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा दिनांक 18.01.2026 को समय 03ः00 बजे प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के अन्तर्गत लाभार्थी आधारित व्यक्तिगत आवास निर्माण के लाभार्थियों को सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रथम किश्त की धनराशि का प्रेषण किये जाने के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट परिसर में रुद्राक्ष सभागार में होने वाले कार्यकम में जनपद के विभिन्न नगरीय निकायों के 1706 लाभार्थियों को प्रथम किश्त रू0 1.00 लाख प्रदान किये जाने का प्रमाण पत्र वितरण आपके कर कमलों द्वारा किया जाना है।

इच्छुक गैर सरकारी संगठन अथवा स्वैच्छिक संस्थाएं जो वांछित अर्हताए पूर्ण कर रहे होअ उक्त योजनान्तर्गत 07 परियोजनाओं/कार्यक्रमो में अपना प्रस्ताव कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, कासगंज में उपलब्ध करा सकते है।