रायबरेली :ऊंचाहार विकास खंड रोहिनिया क्षेत्र के ग्राम पंचायत रायपुर ग्राम प्रधान सौरभ यादव के सौजन्य से बांटे गए 100 कंबल

रायबरेली शीत लहर के प्रकोप से बचाने के लिए रायबरेली ऊंचाहार विकास खंड रोहिनिया क्षेत्र के गांव रायपुर के प्रधान प्रतिनिधि सौरभ यादव का एक पहल भूमिका देखने को मिला जहां शर्दी से जूझ रही.
100 विधवा महिलाओं को कंबल वितरित कर इंसानियत की अहम भूमिका निभाई है वहीं कंबल पाकर महिलाओं के चेहरे खिल उठे ग्राम प्रधान सौरभ यादव से बात चीत के दौरान उन्होंने ने बताया की लोगों की सेवा ही करना हमारा उत्तरदायित्व है. उन्होंने ये भी कहा कि की इसी तरह लोगों का आशिर्वाद बना रहे गा तो आगे भी किया जाएगा क्योंकि हमारा कर्तव्य है कि लोगों के सुख दुख मे साथ देना हमारा सबसे बड़ा धर्म है .हम अपने धर्म का पालन लोगों के साथ मिलकर जाहिर करते हैं. उनका कहना है कि लोग हमारे परिवार के जैसे है परिवार के किसी भी सदस्य को दुख वा किसी प्रकार की कोई परेशानी होती है तो मेरा दायित्व है कि हम उनके परेशानियों मे उसका साथ दे. वहीं गर्माहट कंबल पाकर महिलाओं वा युवको के चेहरे खिल उठे लोगों का कहना है कि प्रधान हम सब के साथ हमेशा हमारे सुख दुख खड़े रहते हैं. ग्राम प्रधान सौरभ यादव ने बताया कि इस बार कम लोगों को कंबल सुरुप उपहार दिए गए हैं. आगे मौका मिला तो इससे भी अधिक लोगों का सहयोग किया जाएगा. अगर लोगों का इसी तरह आशिर्वाद बना रहेगा तो आने वाली पंचवर्षीय मे लोगों को कभी उदास होने का मौका नहीं देंगे. उन्होंने कहा कि हमारा संघर्ष लोगों के दिलों बसना ही हमारा सबसे बड़ा कर्तव्य है. अब तक लोगों के साथ मिलकर उनके सुख-दुख मे साथ दिया है कौन आगे इसी देता रहूंगा संघर्ष हमारा जारी है और आगे भी जारी रहेगा गरीब परिवार की इसी तरह मदद करता रहूंगा.

सवांददाता : मुनेसर