पश्चिम बंगाल में घुसपैठ बना बड़ा मुद्दा, बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या से मुश्किल में ममता बनर्जी

बांग्लादेश में हिंदुओं की लगातार हो रही हत्या पश्चिम बंगाल चुनाव में बड़ा मुद्दा बन सकती है। पड़ोसी देश में हिंदुओं की हत्याओं से पश्चिम बंगाल के हिंदू समुदाय में आक्रोश बढ़ रहा है। इस माहौल में पश्चिम बंगाल में अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ लोगों की नाराजगी भी बढ़ रही है। भाजपा इस मुद्दे पर आक्रामक है और वह घुसपैठ के मुद्दे को लगातार पूरे जोर शोर से उठा रही है। तृणमूल कांग्रेस लगातार एसआईआर का विरोध कर रही है। राज्य में भाजपा इसे घुसपैठियों को बचाने की कोशिश करार दे रही है। इससे राज्य का पूरा चुनावी माहौल अवैध घुसपैठ और बांग्लादेश में हिंदुओं की हो रही हत्या के आसपास सिमटता दिख रहा है। ममता बनर्जी को इसका नुकसान हो सकता है।