हरदोई:राष्ट्रीय युवा दिवस (स्वामी विवेकानंद जयंती) के अवसर पर (DAWN ड्रग अवेयरनेस एंड वैलनेस नेविगेशन फॉर ए ड्रग फ्री इंडिया) नशीले पदार्थों के दुरुपयोग व उनसे बचाव के विषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ, के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई के अध्यक्ष /माननीय जनपद न्यायाधीश श्रीमती रीता कौशिक ,अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई भूपेंद्र प्रताप जी के निर्देशानुसार व तहसील विधिक सेवा समिति सदर सचिव /तहसीलदार सचिंद्र कुमार शुक्ला के निर्देशन मे तहसील सदर के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज हरदोई में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर(DAWN ड्रग अवेयरनेस एंड वैलनेस नेविगेशन फॉर ए ड्रग फ्री इंडिया) नशीले पदार्थों के दुरुपयोग व उनसे बचाव के विषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया शिविर में लीगल एड क्लीनिक कीर्ति कश्यप के द्वारा बताया गया कि स्वामी विवेकानंद जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है जो युवाओं को प्रेरित करने और एक स्वस्थ एवं लचीले समाज के निर्माण में उनकी भूमिका को सुदृढ़ करने के लिए समर्पित है शिविर में छात्रों को नशीले पदार्थों के उपयोग से होने वाले विभिन्न रोगों एवं शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पडने वाले हानिकारक प्रभाव के बारे में विस्तृत जानकारी की गई। और कक्षा में अच्छी संगत के सहपाठी और उज्जवल भविष्य के लिए दृढ़ संकल्प होकर नशे को ना करने की जानकारी दी और नशे की लत को छुड़वाने के लिए हरदोई में चरक क्लीनिक एवं नशा मुक्ति केंद्र रेलवे गंज मंगली पुरवा रोड हरदोई और साईं नशा मुक्ति केंद्र नटवीर पुलिया धर्मशाला रोड हरदोई के बारे में जानकारी दी । और नशा मुक्ति के लिए हेल्पलाइन नंबर 14446 का उपयोग करने और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जा रहे निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए निःशुल्क विधिक सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 15100 का उपयोग करने की जानकारी दी गई । शिविर में अध्यापकगण एवं अधिक संख्या में छात्र उपस्थित रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट:- क्राइम ब्यूरो चीफ प्रदीप कुमार हरदोई