फर्रुखाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध चाइनीज मांझा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 जनवरी 2026 जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस ने अवैध चाइनीज मांझा बेचने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से कुल 15 कोन अवैध चाइनीज मांझा बरामद किया है।

यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर आलोक सिंह के निर्देशन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज कानपुर हरीश चन्दर के कुशल पर्यवेक्षण में की गई। कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मोहल्ला गढ़ी अब्दुल मजीद खां निवासी मो0 रिजवान पुत्र मो0 रफीक अवैध चाइनीज मांझा बेच रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर अभियुक्त को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार चाइनीज/नायलॉन एवं कांच मांझा अत्यंत खतरनाक होता है, जिससे आए दिन राहगीरों और वाहन चालकों के साथ गंभीर हादसे होते हैं। प्रतिबंध के बावजूद अभियुक्त द्वारा भारी मात्रा में चाइनीज मांझा का भंडारण कर बिक्री की जा रही थी। बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली फर्रुखाबाद में मु0अ0सं0 03/2026 धारा 125/271/272 बीएनएस व धारा 5/15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि बाजार में चाइनीज मांझा की काफी मांग है और इससे अच्छा मुनाफा होता है। उसने अपने कृत्य को गलत मानते हुए न्यायालय में अपना बयान अधिवक्ता के माध्यम से देने की बात कही है।

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष श्री दर्शन सिंह सोंलकी, उपनिरीक्षक श्री इमरान फरीद, कांस्टेबल मनोज कुमार एवं कांस्टेबल मलिखान सिंह शामिल रहे। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अवैध चाइनीज मांझा की बिक्री या उपयोग की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि जनहानि से बचा जा सके।