हरदोई:-छेड़छाड़ की शिकायतकर्ता मुख्य सेविका रेलवे ट्रैक पर मिली: परिजनों का आरोप निलंबित लिपिक ने ट्रेन से फिकवाया।

हरदोई:- हरदोई के बाल विकास पुष्टाहार विभाग की एक मुख्य सेविका लखनऊ हरदोई रेल खंड पर संदिग्ध परिस्थितियों में घायल मिली उन्होंने हाल ही में विभाग के एक लिपिक पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था परिजनों ने आरोप लगाया है कि आरोपी लिपिक ने ही रंजिश में उन्हें ट्रेन से नीचे फिकवाया है

लखनऊ निवासी पीड़िता की हरदोई में नई नियुक्ति हुई थी पीड़िता ने 14 दिसंबर को विभाग के लिपिक कमल कुमार पर अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की थी जांच में लिपिक दोषी पाया गया और उसके खिलाफ प्राथमिकी की दर्ज की गई।

इस मामले की जांच के दौरान दो बाल विकास परियोजना अधिकारियों (सीडीपीओ) अनुराग कुमार और राजेंद्र कुमार के नाम भी सामने आए लिपिक कमल कुमार के साथ इन दोनों अधिकारियों को भी 29 दिसंबर को निलंबित कर दिया गया था परिजनों न

परिजनों के अनुसार मुख्य सेविका बृहस्पतिवार सुबह लखनऊ बरेली एक्सप्रेस से हरदोई के लिए निकली थी सुबह 10:00 बजे के करीब जब कई बार कॉल करने पर भी उनका फोन नहीं उठा तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई उन्होंने मोबाइल लोकेशन ट्रैक की जो काकोरी थाना क्षेत्र के रहीमाबाद के पास मिली।

मौके पर पहुंचने पर चरवाहों ने एक युवती के ट्रेन से गिरने की जानकारी दी पीड़िता को तत्काल काकोरी के अस्पताल ले जाया गया जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया उनकी हालत गंभीर बनी हुई है पीड़िता के चाचा ने सीधा आरोप लगाया है कि निलंबील लिपि कमल कुमार ने ही स्वयं या अपने साथियों के जरिए मुख्य सेविका को ट्रेन से नीचे फिकवाया है पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह कोई हादसा है या सोची समझी साजिश इस घटना के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।