मिर्जापुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 दिसंबर 2025 जनपद स्थित एसएसपीएस आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में आयोजित स्पोर्ट्स कार्निवाल–2025 के अंतर्गत क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें जे.एस. ग्रुप, फर्रुखाबाद ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए श्री सन्तन पाल आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज को 6 विकेट से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
फाइनल मुकाबले में जे.एस. ग्रुप की ओर से एक खिलाड़ी ने मात्र 17 गेंदों में ताबड़तोड़ 56 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच के सम्मान से नवाजा गया।
मैच की समाप्ति पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में चेयरमैन श्री नीलेश यादव द्वारा विजेता टीम जे.एस. ग्रुप, फर्रुखाबाद को ट्रॉफी एवं सम्मान प्रदान किया गया। टीम के शानदार प्रदर्शन पर हेड कोच अरुण मिश्रा एवं सहायक कोच सोनू चतुर्वेदी की भूमिका भी सराहनीय रही, जिनके मार्गदर्शन में टीम लगातार गत वर्षों से बेहतरीन प्रदर्शन करती आ रही है।
इस अवसर पर श्री बाबू सिंह जय सिंह आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन डॉ. शैलेन्द्र यादव एवं चेयरपर्सन डॉ. सुनीता यादव ने खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। साथ ही आयुर्वेदिक प्राचार्य डॉ. मजूनाथ, उप प्राचार्य डॉ. राम बाबू, फार्मेसी डायरेक्टर डॉ. प्रवीण गुप्ता, नर्सिंग प्राचार्य डॉ. मीना कुमारी एवं प्रयोजनिक अधिकारी विशाल कटियार ने भी विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को बधाई दी। स्पोर्ट्स कार्निवाल–2025 का यह आयोजन खिलाड़ियों में खेल भावना, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देने में सफल रहा।
