फर्रुखाबाद: थाना फर्रुखाबाद पुलिस द्वारा #MissionShakti5 के अंतर्गत चलाया गया जागरूकता अभियान।

फर्रुखाबाद: ( द‌ दस्तक 24 न्यूज़ ) 06 दिसंबर 2025, नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को सुदृढ़ बनाने हेतु प्रारम्भ किए गए #MissionShakti5 अभियान के अंतर्गत थाना फर्रुखाबाद पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किए जाने का अभियान चलाया गया। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने महिलाओं एवं किशोरियों को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा महिला सशक्तिकरण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं।

अभियान के दौरान उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न आपातकालीन एवं सहायता हेल्पलाइन नंबरों 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1090 (वीमेन पावर लाइन) एवं 1076 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में इन नंबरों पर तुरंत संपर्क कर पुलिस एवं प्रशासन की सहायता प्राप्त की जा सकती है।

थाना फर्रुखाबाद पुलिस द्वारा महिला संबंधी अपराधों की जानकारी देते हुए उन्हें इससे बचाव के उपाय, आत्मरक्षा के तरीके तथा कानून द्वारा महिलाओं को प्रदत्त संरक्षण की जानकारी दी गई। पुलिस ने महिलाओं से अपील की कि वे किसी भी प्रकार के उत्पीड़न, हिंसा या अपराध की स्थिति में निडर होकर पुलिस से संपर्क करें, जिससे समय रहते कार्रवाई की जा सके।

इस जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं में सुरक्षा के प्रति विश्वास बढ़ाने, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने एवं समाज में सम्मानजनक वातावरण स्थापित करने का संदेश दिया गया। थाना फर्रुखाबाद पुलिस का यह प्रयास नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।