कुशीनगर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 नवम्बर 2025 उत्तर प्रदेश जन अधिकार पार्टी के संस्थापक व सांसद माननीय बाबू सिंह कुशवाहा जी ने आज जनपद कुशीनगर पहुंचकर बौद्ध धर्मगुरु परम पूज्य भदंत ज्ञानेश्वर जी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके अंतिम दर्शन किए।
इस अवसर पर श्री कुशवाहा ने कहा कि भदंत ज्ञानेश्वर जी ने अपना संपूर्ण जीवन बौद्ध धर्म, शांति, करुणा और मानव सेवा के आदर्शों को समर्पित किया। वे सदैव समाज में समानता, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देते रहे। उनके विचार आज भी जनमानस को सत्य, अहिंसा और करुणा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।
सांसद कुशवाहा ने आगे कहा कि भदंत ज्ञानेश्वर जी जैसे महान धर्मगुरु का जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने हमेशा गरीबों, वंचितों और पिछड़ों की सेवा को ही अपना धर्म माना। उनके बताए मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में जन अधिकार पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
