जौनपुर :ब्लॉक स्तर पर गणित ओलम्पियाड में चयनित छात्र सक्षम मौर्य की, जिला स्तरीय परीक्षा स्कूल की लापरवाही से छूटी


बदलापुर : सत्यम मौर्य के अभिभावकों ने आरोप लगाया कि ब्लाक स्तर पर गणित ओलम्पियाड में चयनित सक्षम मौर्य की जिला स्तर पर होने वाली परीक्षा विद्यालय की लापरवाही के कारण छूट गयी! बता दें की ब्लाक स्तर पर गणित ओलंपियाड की परीक्षा का आयोजन किया गया था जिसमे सक्षम मौर्य ने टॉप टेन में स्थान मिला था, अब इन्ही दस लोगो को जिला स्तर पर होने वाली परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलता लेकिन विद्यालय की ओर से जिला स्तर पर होने वाली परीक्षा की सूचना न तो सत्यम मौर्य को और न हो उनके अभिवावको को दी गयी जिससे सत्यम मौर्य की परीक्षा छूट गयी। इसी बात से नाराज सत्यम मौर्य के अभिवावको ने स्कूल के प्रधानाचार्य रमाशंकर प्रचेता तथा राकेश पाल पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र देकर दंडात्मक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है