फर्रुखाबाद:महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 नवम्बर 2025 महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा मिशन शक्ति अभियान 5.0 एवं साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 06 नवम्बर 2025 को थाना कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने उपस्थित महिलाओं और छात्राओं को सरकारी हेल्पलाइन नंबरों जैसे — 1090 (महिला हेल्पलाइन), 181 (महिला सहायता), 112 (आपातकालीन सेवा), 1098 (बाल सहायता), 1930 (साइबर क्राइम हेल्पलाइन) की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उन्हें सरकार द्वारा संचालित महिला सुरक्षा एवं कल्याण योजनाओं के बारे में भी बताया गया।

महिला सुरक्षा दल ने महिलाओं से अपील की कि किसी भी प्रकार की उत्पीड़न या हिंसा की स्थिति में तुरंत इन नंबरों पर संपर्क करें और अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहें। उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना, उन्हें कानूनी अधिकारों की जानकारी देना और समाज में सुरक्षित वातावरण बनाना है।

कार्यक्रम में मौजूद पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिला सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस प्रकार के जनजागरूकता अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे ताकि समाज में महिला सम्मान और सुरक्षा को मजबूत किया जा सके।