एटा:चार बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार, बोली—अब किसी हाल में पति के साथ नहीं रहना

एटा:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 नवम्बर 2025 उत्तर प्रदेश के एटा जनपद में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अलीगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली चार बच्चों की मां इंस्टाग्राम पर बने एक युवक से दोस्ती के बाद अपने प्रेमी संग फरार हो गई। घटना के बाद पति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने महिला को बरामद कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया।

कोर्ट में पेशी के दौरान जब महिला से उसकी इच्छा पूछी गई, तो उसने साफ शब्दों में कहा — “मैं अब किसी भी हाल में अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती।”महिला की यह बात सुनते ही पति, ससुर और चारों बच्चे फूट-फूटकर रो पड़े। परिवार का यह दर्दनाक दृश्य देख वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।

 टूट गया परिवार

ससुर ने रोते हुए कहा, “बहू की मोबाइल पर दोस्ती हो गई, लेकिन उसने यह नहीं सोचा कि बिना मां के मेरे पोते-पोती कैसे रहेंगे? मेरा तो पूरा परिवार बिखर गया।”

परिजनों के अनुसार, महिला की सोशल मीडिया पर कुछ महीने पहले एक युवक से पहचान हुई थी। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और दोनों में नजदीकियां इतनी बढ़ीं कि वह चार बच्चों और परिवार को छोड़कर उसके साथ चली गई।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने महिला की लोकेशन ट्रेस कर उसे बरामद किया और कोर्ट में पेश किया। महिला ने स्पष्ट रूप से कहा कि वह अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ रहना चाहती है और पति के साथ किसी भी हालत में नहीं जाएगी।

 सोशल मीडिया बना संबंधों में दरार

यह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि सोशल मीडिया ने जहां नए रिश्तों के द्वार खोले हैं, वहीं पारिवारिक टूटन की घटनाएं भी तेजी से बढ़ रही हैं।