गुवाहाटी:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 सितम्बर 25 असम सिविल सेवा की अफ़सर नूपुर बोरा के घर पर मंगलवार को स्पेशल विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई की। इस छापेमारी में अफ़सर के घर से 92 लाख रुपए नकद और करीब 2 करोड़ रुपए के सोना-चाँदी व हीरे-जवाहरात बरामद किए गए।
सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई भ्रष्टाचार और disproportionate assets (अघोषित संपत्ति) के मामले में की गई। टीम ने लंबे समय से अफ़सर की आय और संपत्ति की जांच की थी। छापेमारी के दौरान नोटों की गिनती के लिए मशीन भी मंगानी पड़ी। बरामद जेवरात की जांच फिलहाल विशेषज्ञों की टीम कर रही है।
विजिलेंस विभाग ने अफ़सर से संपत्ति के स्रोत और आय से अधिक संपत्ति रखने के बारे में पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मचा हुआ है।
जनता के बीच यह मामला तेजी से चर्चा का विषय बन गया है और एक बार फिर अफ़सरशाही में भ्रष्टाचार पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
जांच एजेंसी ने साफ किया है कि मामले की विस्तृत जांच जारी रहेगी और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
