शाहजहाँपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 सितंबर 2025 जनपद पुलिस की उपलब्धियों में एक और अध्याय जुड़ गया है। जिले के थाना रामचन्द्र मिशन ने अप्रैल से अगस्त 2025 तक लगातार पाँच माह तक IGRS की मासिक मूल्यांकन रिपोर्ट में पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम रैंक हासिल की है।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर राजेश कुमार द्विवेदी ने थाना स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला आरक्षी को उनकी लगनशीलता और कार्यनिष्ठा को देखते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया और नगद पुरस्कार से भी सम्मानित किया। थाना रामचन्द्र मिशन की यह सफलता पुलिस विभाग की पारदर्शिता और जनता की शिकायतों के निस्तारण में तेजी और गंभीरता को दर्शाती है। महिला आरक्षी की मेहनत और जिम्मेदारीपूर्ण कार्यशैली ने जिले का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार द्विवेदी ने कहा कि ऐसे पुरस्कार और सम्मान पुलिसकर्मियों को और अधिक मेहनत और ईमानदारी से कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।
