बस्ती:सीएम योगी ने बस्ती में सरस्वती विद्या मंदिर के नवीन प्रकल्प का शिलान्यास किया

बस्ती:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 सितंबर 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान विद्या भारती के सरस्वती विद्या मंदिर, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के नवीन प्रकल्प का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। यह आयोजन महर्षि वशिष्ठ की पावन धरा बस्ती जनपद में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर सदैव बच्चों के अंदर भारत और भारतीयता के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने, एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में कर्तव्यों का बोध कराने तथा सुयोग्य नागरिक तैयार करने का कार्य कर रहा है।

उन्होंने कहा कि यहां से शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्र आज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्व प्रदान कर रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने विद्या भारती परिवार को इस नई उपलब्धि पर बधाई दी और जनपदवासियों को शुभकामनाएं प्रेषित की।