पीलीभीत : एसपी ने कई दरोगाओं को किया इधर उधर

पूरनपुर। पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए कई दरोगाओं को इधर उधर कर दिया है। जिसमे उपनिरीक्षक प्रकाश चन्द्र शर्मा को कोतवाली से जेल चौकी ,संदीप सिंह को गजरौला से रिछोला चौकी प्रभारी बनाया गया।शुभम भारती को थाना कोतवाली से चौकी प्रभारी कस्बा, धीर सिंह को सुनगढ़ी से भिखारीपुर चौकी प्रभारी,सन्नी आर्य को माधोटांडा से बलरामपुर चौकी प्रभारी, राजेश को बिलसंडा से चौकी प्रभारी बेनीपुर,विपिन कुमार को करेली से बीसलपुर कस्बा चौकी का प्रभारी बनाया गया है। फेरबदल होने से पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है। सभी को तत्काल पद ग्रहण करने के लिए निर्देशित किया है।