सम्यक पार्टी उत्तर प्रदेश में झांसी जिले के जिला सचिव बने ओमप्रकाश सागर

सम्यक पार्टी ने ओमप्रकाश सागर को झांसी जिले का जिला सचिव नामित किया है। सागर की सामाजिक कार्यों में गहरी रुचि है और निरन्तर सामाजिक कार्यों में लगे रहते हैं। राजनीति भी एक समाज सेवा है। इसी विचार के साथ वह सम्यक पार्टी से जुड़ गए हैं क्योंकि सागर के अनुसार सम्यक पार्टी देश की एकमात्र पूर्ण लोकतांत्रिक पार्टी है।

सम्यक पार्टी ने उनके स्वच्छ, रचनात्मक, समर्पित और अनुशासित व्यक्तित्व पर विश्वास जताते हुए कहा कि उनके आने से सम्यक पार्टी की लोकतांत्रिक विचारधारा पूरे झांसी जिले में पहुंचेगी और पार्टी के संगठन का पूरे जिले में प्रसार होगा।इस महत्वपूर्ण पदभार के लिए सम्यक पार्टी परिवार ने ओमप्रकाश सागर को बधाई दी और स्वर्णिम राजनैतिक भविष्य के लिए मंगलकामनाएं कीं।