कानपुर देहात में नवागंतुक पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने कार्यभार ग्रहण किया।

कानपुर देहात:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 अगस्त 2025 जिले को नई पुलिस अधीक्षक मिल गई हैं। नवागंतुक पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने जनपद कानपुर देहात में आगमन कर आज विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक एवं सभी क्षेत्राधिकारीगण के साथ एक परिचयात्मक बैठक आयोजित की।

बैठक में एसपी श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने अधिकारियों को अपने कार्य करने की प्राथमिकताओं से अवगत कराया। उन्होंने कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित निस्तारण तथा पुलिस-जन सहयोग को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया।

एसपी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता को निष्पक्ष एवं पारदर्शी पुलिसिंग उपलब्ध कराना उनकी शीर्ष प्राथमिकता होगी। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों से सतर्कता, ईमानदारी व संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। नवागंतुक पुलिस अधीक्षक के कार्यभार ग्रहण करने पर पुलिस विभाग के साथ-साथ आमजन में भी नई ऊर्जा और उत्साह का संचार देखा गया।