कौशाम्बी:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 अगस्त 2025 जनपद पुलिस लगातार अपराध और अपराधियों के विरुद्ध अभियान चला रही है। इसी क्रम में थाना करारी पुलिस टीम ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, थाना करारी क्षेत्र में गश्त और चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति नाजायज गांजा लेकर घूम रहा है। सूचना पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने नयापुरवा पावर हाउस मोड़, करारी–मंझनपुर रोड पर घेराबंदी कर अभियुक्त को दबोच लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सलमान पुत्र जाफिर निवासी ग्राम रहीमपुर मौलानी थाना करारी, जनपद कौशाम्बी के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 01 किलो 250 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।
पुलिस ने इस मामले में मु.अ.सं. 279/25, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना संदीपनघाट, जनपद कौशाम्बी के तहत मुकदमा दर्ज किया है। विधिक कार्यवाही पूरी कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में नशे के अवैध कारोबार और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
