आगरा कमिश्नरेट में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों का सम्मान समारोह आयोजित

आगरा:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 अगस्त 2025 कमिश्नरेट आगरा में आज एक गरिमामयी समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सेवानिवृत्त हो रहे 05 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

अपर पुलिस उपायुक्त नगर/कानून-व्यवस्था/लाइन्स एवं एसीपी हरीपर्वत/लाइन्स ने संयुक्त रूप से पुलिसकर्मियों को फूल-मालाएं, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों के परिजन भी मौजूद रहे और उन्होंने अपने परिजनों के लंबे सेवाकाल के दौरान पुलिस विभाग द्वारा किए गए कार्यों पर गर्व व्यक्त किया।

अधिकारियों ने इस अवसर पर कहा कि पुलिस सेवा अनुशासन, कर्तव्यपरायणता और समर्पण का प्रतीक है। सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी एवं कर्मचारी अपने अनुभव और कार्यशैली से हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे।

कमिश्नरेट पुलिस परिवार ने सभी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उनके वर्षों के योगदान को नमन किया।