झांसी:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 अगस्त 2025 आज झांसी परिक्षेत्र में नए पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) श्री आकाश कुलहरि ने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक को विधिपूर्वक न्याय एवं सुरक्षा उपलब्ध कराना होगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि झांसी रेंज को भयमुक्त एवं अपराध मुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
आईजी आकाश कुलहरि ने अपने संबोधन में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करने तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने तथा शिकायतों का निस्तारण पारदर्शिता और निष्पक्षता से करने के निर्देश दिए।
झांसी रेंज में उनके आगमन से आम जनता को अपेक्षा है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और बेहतर होगी तथा नागरिक भयमुक्त वातावरण में अपना दैनिक जीवन व्यतीत कर सकेंगे।
