अलीगढ़:महिला आरक्षी मोनिका शर्मा को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन, एसएसपी अलीगढ़ ने लगाई रैंक बैज

अलीगढ़:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 अगस्त 2025 जनपद पुलिस में तैनात महिला आरक्षी मोनिका शर्मा को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं और कार्यकुशलता के आधार पर आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने आज दिनांक 28 अगस्त 2025 को मोनिका शर्मा को आरक्षी से मुख्य आरक्षी पद पर प्रोन्नत होने पर स्वयं रैंक चिह्न लगाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर एसएसपी ने मोनिका शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि पुलिस विभाग में ईमानदारी, निष्ठा और कर्तव्यपरायणता को हमेशा प्राथमिकता दी जाती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मोनिका भविष्य में भी इसी प्रकार अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करती रहेंगी और अन्य महिला पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणा बनेंगी।

मोनिका शर्मा की इस उपलब्धि से अलीगढ़ पुलिस बल में उत्साह का माहौल है। विभागीय अधिकारियों और सहकर्मियों ने भी उन्हें हार्दिक बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।