शाहजहांपुर को मिली बड़ी सौगात– विकास प्राधिकरण कार्यालय का हुआ उद्घाटन

शाहजहांपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 अगस्त 2025 जिले के सुनियोजित और आधुनिक विकास की दिशा में आज एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया। मा० वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना जी ने शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण की स्थापना से अब शहर का विकास योजनाबद्ध और आधुनिक मानकों के अनुरूप होगा। बेतरतीब निर्माण और अव्यवस्थित विकास पर रोक लगेगी तथा आर्किटेक्चर और प्लानिंग के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।

सबसे खास बात यह है कि अब सभी प्रक्रियाएं ऑनलाइन होंगी। चाहे नक्शा पास कराना हो या अन्य अनुमोदन कार्य, नागरिकों को अब कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इससे समय और ऊर्जा की बचत के साथ-साथ पारदर्शिता व सुगमता सुनिश्चित होगी।

स्थानीय लोगों का मानना है कि विकास प्राधिकरण कार्यालय की स्थापना से शाहजहांपुर का भविष्य अब और अधिक व्यवस्थित, आधुनिक और प्रगतिशील दिशा में आगे बढ़ेगा।

👉 यह कदम न केवल शहरी विकास को गति देगा बल्कि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में भी मील का पत्थर साबित होगा।