मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर मुख्यमंत्री योगी ने ₹645 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

मथुरा:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अगस्त 2025 भगवान श्रीकृष्ण के 5252वें जन्मोत्सव के पावन अवसर पर आज मथुरा में भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ₹645 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री के साथ कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने मथुरा वासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्रीकृष्ण की जन्मभूमि से पुनः यह संकल्प लिया जा रहा है कि धर्म, संस्कृति और विकास के संगम से सशक्त उत्तर प्रदेश का निर्माण ही सरकार का ध्येय है।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि मथुरा-वृंदावन की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर को विश्व स्तर पर पहचान दिलाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। साथ ही विकास की इन परियोजनाओं से क्षेत्र की आधारभूत संरचना मजबूत होगी और पर्यटन को भी नया आयाम मिलेगा। स्थानीय जनता ने इस अवसर पर हर्ष और उत्साह के साथ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया और मुख्यमंत्री का स्वागत किया।