फर्रुखाबाद:79वें स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान

फर्रुखाबाद। 79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आज पुलिस लाइन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद की पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस कर्मियों का कर्तव्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि जनता की सुरक्षा, सेवा और सहयोग में सदैव तत्पर रहना भी है। उन्होंने सम्मानित पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके समर्पण, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है।

इस मौके पर पुलिस लाइन परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। ध्वजारोहण, राष्ट्रगान और परेड के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह को यादगार बनाया गया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सम्मान समारोह के अंत में पुलिस अधीक्षक ने सभी से देश और समाज की सेवा में सदैव तत्पर रहने का संकल्प लेने का आह्वान किया।