(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 अगस्त 2025 न्यायपालिका जगत के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। गाजियाबाद के जिला जज अशोक गर्ग का सोमवार सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, जज गर्ग को अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हो गया। अशोक गर्ग अपने कार्यकाल के दौरान न्यायपालिका में निष्पक्षता और सख़्ती के लिए जाने जाते थे। वे गाजियाबाद जिला न्यायालय में कई महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई कर चुके थे। उनके निधन से अदालत और वकील समुदाय में गहरा शोक है। जिला न्यायालय परिसर में सभी न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। बार एसोसिएशन ने भी आपात बैठक बुलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और 12 अगस्त को अदालत में काम स्थगित रखने का निर्णय लिया।
गाजियाबाद के जिला जज अशोक गर्ग का हार्ट अटैक से निधन।
