संभल:(द दस्तक 24 न्यूज) 07 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सम्भल जनपद को बड़ी सौगात दी। उन्होंने ₹659 करोड़ की लागत से जुड़ी 222 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। यह कार्यक्रम जनपद के विकास को एक नई गति देने वाला साबित होगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्भल में हाल ही में पुरातात्विक उत्खनन के दौरान प्राप्त ऐतिहासिक अवशेषों का अवलोकन भी किया। उन्होंने कहा कि सम्भल की ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित कर पर्यटन के नक्शे पर उभारने की दिशा में राज्य सरकार गंभीर प्रयास कर रही है।
मुख्यमंत्री ने मौके पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं किट वितरित कर उन्हें सरकार की योजनाओं का वास्तविक लाभ पहुंचाने का संदेश दिया। वितरण के दौरान मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना है। इस भव्य आयोजन में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों के साथ हजारों की संख्या में आमजन मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा, प्रदेश में विकास की रफ्तार तेज है। सम्भल जैसे जनपद भी अब मुख्यधारा से जुड़कर नए युग की ओर अग्रसर हो रहे हैं। हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र पर कार्य कर रही है।
★प्रमुख बिंदु:
₹659 करोड़ की 222 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास
पुरातात्विक अवशेषों का निरीक्षण
जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र व किट वितरण
सम्भल के समग्र विकास का वादा
यह कार्यक्रम जनपद सम्भल के विकास की नई इबारत लिखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
