एटा:स्वेच्छा से शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की पहल सत्यपाल सिंह ने किया शस्त्र समर्पण, जिलाधिकारी ने किया सम्मानित।

(द दस्तक 24 न्यूज़) ,15 जुलाई 2025 जिले में शस्त्र नियंत्रण को लेकर चल रही स्वेच्छिक निरस्तीकरण अभियान के अंतर्गत आज एक सराहनीय कदम उठाते हुए श्री सत्यपाल सिंह ने स्वेच्छा से अपना शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराया तथा अपनी बंदूक भी जिला सरकारी मालखाने में जमा करा दी।

जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में जिलाधिकारी प्रेम रंजन द्वारा सत्यपाल सिंह को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने समाज में शांति और सौहार्द के वातावरण को प्रोत्साहित करने हेतु ऐसे प्रयासों की सराहना की और अन्य शस्त्र धारकों से भी इस पहल में भाग लेने की अपील की।

जिलाधिकारी ने कहा कि शस्त्र का प्रयोग केवल आवश्यकता एवं कानून के दायरे में ही होना चाहिए, परंतु यदि अब इसकी आवश्यकता नहीं रह गई है, तो स्वेच्छा से शस्त्र समर्पण एक अनुकरणीय कदम है, जो समाज को सकारात्मक संदेश देता है। यह पहल प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे उस अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत नागरिकों को स्वेच्छा से शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर शांति और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है।