पीलीभीत:बकाया बिल के नाम पर काटे जा रहे बिजली कनेक्शन लोगों का आरोप, विना नोटिस के काटे जा रहे कनेक्शन

पूरनपुर/पीलीभीत। बिजली कर्मचारी बिना किसी सूचना के बकाया बिल के नाम पर उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट रहे है। उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्हें न तो कोई नोटिस दिया गया है और न ही कनेक्शन काटने से पहले कोई सूचना दी गई है।
शेरपुर कलां में विद्युत विभाग का एक मामला सामने आया है।जिसमें ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत विभाग के टी.जी.टू ब्रजेश कुमार मनमानी करते हुए लोगों के कनेक्शन काट रहे हैं। टी.जी.टू ब्रजेश कुमार का एक और हैरतअंगेज कारनामा सामने आया है।जिसमें ब्रजेश कुमार ने जावेद पुत्र शान मियां का कनेक्शन इसलिए काट दिया कि उन पर मात्र 548 रूपये बकाया थे। जावेद का कनेक्शन 12 जुलाई की शाम को छै: बजे काटा गया और जावेद ने रात आठ बजकर सैंतीस मिनट पर आनलाइन 548 रूपये का बिल जमा किया तो रात करीब साढ़े दस बजे जावेद का कनेक्शन जोड़ा गया। उसके बाद 13 जुलाई में टीजीटू ब्रजेश कुमार की मनमानी फिर नज़र आई जिसमें एक हज़ार रूपए तक बकायादारों के कनेक्शन काटे गये। जब ग्राम प्रधान तकी खां के घर के पास में ग्रामीणों ने टीजीटू ब्रजेश कुमार से कनेक्शन काटने की वजह पूछी और कहा कि कम-से-कम हम लोगों को बकाया का नोटिस तो देना चाहिए था इस बात पर ब्रजेश कुमार भड़क गए और उन्होंने पुलिस को मौके पर बुला लिया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि तकी खां के हस्तक्षेप से मामला निपट गया। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि वगैर जानकारी दिए जबरदस्ती हमारे कनेक्शन कांटे जा रहे हैं और बिल निकालने गांव में कोई भी नहीं आता है अगर बिल निकालने वाले लड़के को काल लगाकर बुलाया जाता है तो वह हर बार टाल देता है। फिलहाल पूरे गांव में इस बात को लेकर रोष है और ग्रामीण जल्द ही विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों से मिलकर टीजीटू ब्रजेश कुमार की मनमानी की शिकायत करेंगे। वहीं टीजीटू ब्रजेश कुमार का कहना है कि मुझे अधिकारियों ने बोला है कि बकायादारों के कनेक्शन हर हालत में काटो वरना आपको सस्पेंड कर दिया जाएगा