फर्रुखाबाद:प्राथमिक विद्यालय मूसाखिरिया का औचक निरीक्षण, जिलाधिकारी ने पंजीकरण और उपस्थिति पर जताई नाराजगी।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 जुलाई 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बुधवार को विकास खंड कमालगंज के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मूसाखिरिया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में छात्रों का पंजीकरण अपेक्षा से काफी कम पाया गया, साथ ही उपस्थिति भी संतोषजनक नहीं रही।

     जिलाधिकारी ने विद्यालय की स्थिति पर गंभीर नाराजगी जताते हुए प्रधानाध्यापक को कड़ी फटकार लगाई और स्पष्ट निर्देश दिए कि पंजीकरण व छात्रों की नियमित उपस्थिति में शीघ्र सुधार लाया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि स्थिति में शीघ्र सुधार नहीं हुआ, तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

     निरीक्षण के दौरान विद्यालय में मिड-डे मील बनता हुआ पाया गया, जिसकी स्थिति सामान्य रही। जिलाधिकारी ने साफ-सफाई और गुणवत्तापूर्ण भोजन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

      श्री द्विवेदी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से विद्यालयों का निरीक्षण करें और बच्चों की शैक्षणिक प्रगति व उपस्थिति सुनिश्चित करें, ताकि सरकारी प्रयासों का लाभ वास्तव में विद्यार्थियों तक पहुंच सके।

     यह औचक निरीक्षण जिले में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।