लखीमपुर खीरी – शुक्रवार को जिलाधिकारी खीरी एवं पुलिस अधीक्षक खीरी की अध्यक्षता में श्री निशिकान्त, कार्यकारी निदेशक शक्ति वाहिनी नई दिल्ली द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में बाल संरक्षण से संबंधित मुद्दों पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी खीरी श्रीमती दुर्गाशक्ति नागपाल एवं पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा की अध्यक्षता में श्री निशिकान्त, कार्यकारी निदेशक शक्ति वाहिनी नई दिल्ली द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में बाल संरक्षण से संबंधित मुद्दों- बाल तस्करी, बाल्य यौन शोषण एवं बाल विवाद आदि पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया उक्त कार्यशाला में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी, क्षेत्राधिकारी लाइन, सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष, जिला प्रोवेशन अधिकारी मय स्टाफ, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, ACMO महोदय, जिला बाल संरक्षण अधिकारी मय स्टाफ, चाइल्ड हेल्पलाइन टीम, प्रभारी वन स्टाप सेन्टर मय स्टाफ, एएचटी/एसजेपीयू टीम एवं जनपद के समस्त थानो पर नियुक्त पुलिस बाल कल्याण अधिकारी व अन्य विभागो के अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता
