सम्भल:महान दल समर्थक गौरव सैनी ने वॉल राइटिंग के माध्यम से पार्टी को दी मजबूती, महान दल परिवार ने किया आभार व्यक्त।

सम्भल:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 जून 2025 असमोली जनपद सम्भल की विधानसभा असमोली क्षेत्र के ग्राम सकरपुर सोत निवासी श्री गौरव सैनी ने अपने राजनीतिक जागरूकता और पार्टी निष्ठा का परिचय देते हुए महान दल को समर्थन देने के लिए एक सराहनीय पहल की है। उन्होंने वॉल राइटिंग (दीवार लेखन) के माध्यम से पार्टी के विचारों, नीतियों और संदेशों को आम जनता तक पहुँचाया, जिससे क्षेत्र में पार्टी की उपस्थिति और सशक्त हुई है।

गौरव सैनी का यह प्रयास न केवल पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा को दर्शाता है, बल्कि यह भी प्रमाणित करता है कि युवाओं में महान दल के प्रति भरोसा लगातार बढ़ रहा है। वॉल राइटिंग के माध्यम से स्थानीय जनता को पार्टी के उद्देश्यों और जनहित के कार्यों से अवगत कराने का यह माध्यम काफी प्रभावशाली साबित हो रहा है।

महान दल परिवार ने श्री गौरव सैनी के इस योगदान की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए उन्हें हार्दिक धन्यवाद प्रेषित किया है और आशा व्यक्त की है कि ऐसे युवा कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाते रहेंगे।महान दल परिवार की ओर से गौरव जी को बहुत-बहुत धन्यवाद एवं शुभकामनाएँ।