फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान हेतु द्वितीय अंतर्विभागीय जनपद स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई, बैठक में सीएमओ ने अवगत कराया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा व दस्तक अभियान 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा, सभी गतिविधियों का माइक्रो प्लान तैयार हो गया है, सभी कर्मियों का प्रशिक्षण हो गया है। 01 अप्रैल को कलेक्ट्रेट से फतेहगढ़ चौराहा होते हुये आवास विकास ,लकूला होते हुए लोहिया हॉस्पिटल तक निकलने बाली रैली को जिलाधिकारी द्वारा झंडी दिखाकर रवाना कर अभियान का शुभारंभ किया जाएगा, रैली में सभी विभागो द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अवनींद्र कुमार,जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी,बेसिक शिक्षा अधिकारी गौतम प्रसाद व संवंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
