फर्रुखाबाद: सम्यक बुद्ध विहार ट्रस्ट ने मनाया पेरियार ई. वी.रामास्वामी का जन्मोत्सव

फर्रुखाबाद जैतपुर ग्राम पंचायत में सम्यक बुद्ध विहार ट्रस्ट द्वारा पेरियार ई.वी. रामास्वामी का जन्मोत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन रघुवर दयाल मौर्य की अध्यक्षता में प्रदीप यादव ने किया।कार्यक्रम के आयोजक विमलेश शाक्य अध्यक्ष सम्यक बुद्ध विहार ट्रस्ट थे।पेरियार जी का जन्मोत्सव मनाने के पश्चात उनके जीवन शैली पर प्रकाश डाला गया।कार्यक्रम में ग्रामवासियो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम में निम्न लोग मौजूद रहे फौजी वेदराम शाक्य,राजीव यादव, वलवीर यादव,शिव कुमार शाक्य,प्रधान श्यामू पाल,अजय पाल, चन्द्र पाल, रामऔतार, प्रदीप पाल, अमर पाल, कुमकुम शाक्य,मुस्कान शाक्य,शिव राम शाक्य, सुनील शाक्य, गिरीश चंद्र शाक्य,शैलेश शाक्य, महावीर शाक्य अतर सिंह पाल,सचिन कुमार, रामविलास शाक्य, सुनील कुमार पूर्व प्रधान, नारद कश्यप,वेद प्रकाश सागर, प्रेम सिंह पाल, मोनू प्रधान दिलवाल आदि लोग मौजूद रहे।