कासगंज में एक कमरे से मिले 5 शव, फंदे से झूल रहा था पति, पत्नी का गला कटा, बच्चों को जहर देने का शक

कासगंज. यूपी के कासगंज से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां संदिग्ध परिस्थितियों में एक कमरे में पांच शव मिले हैं. सभी एक ही परिवार के हैं. एक साथ पांच लोगों के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. पूरे परिवार की हत्या कर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है. पति फांसी के फंदे पर झूलता मिला. पत्नी की हत्या धारदार हथियार से गला काटकर की गई. तीन बच्चों की भी हत्या की गई. तीन बच्चो में दो लड़की और एक लड़का शामिल हैं. सभी मृतक बच्चे नाबालिग बताए जा रहे हैं. बच्चों को जहरीला पदार्थ देकर हत्या की आशंका जताई जा रही है. घटना की जानकारी होते ही मौके पर पुलिस के आलाधिकारी पहुंच गए हैं. घटना कोतवाली अमापुर क्षेत्र के कस्बे की है.

Leave a Comment