दरअसल, सुषमा आनंद ने अपने एक्स अकाउंट से फिल्म ‘शिवा’ की एक क्लिप शेयर की, जिसमें वे बाल कलाकार के रूप में नजर आ रही हैं। इस फिल्म में नागार्जुन लीड रोल में नजर आए। सुषमा को नागार्जुन के साथ साइकिल पर बैठे देखा जा सकता है। नागार्जुन तेज रफ्तार में साइकिल दौड़ा रहे हैं और एक कार उनका पीछा कर रही है। वे तेज रफ्तार में साइकिल चला रहे हैं और सुषमा डरी-सहमी साइकिल पर बैठी हैं।
उन्होंने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, ‘फिल्म ‘शिवा’ का हिस्सा बनना एक खूबसूरत याद है। मुझे साइकिल के उस चेज एडवेंचर ने काफी प्रभावित किया था और मुझे आगे के इंटेलेक्चुअल प्रयासों और रोमांच के लिए तैयार किया। किसी जादुई चीज का हिस्सा बनकर मैं सुरक्षित और उत्साहित महसूस कर रही थी। ‘शिवा’ एक यादगार फिल्म बनी हुई है। रोमगोपाल वर्मा ने उनका यह ट्वीट अपने एक्स अकाउंट पर री-पोस्ट करते हुए लिखा है, ‘यह ‘शिवा’ में साइकिल चेज सीन वाली लड़की है, जो अब बड़ी हो चुकी है। फिल्म में सुषमा काफी तनाव लिए डरी-सहमी साइकिल पर बैठी नजर आ रही हैं, मगर अब वे यूएसए में एआई और संज्ञानात्मक विज्ञान में अनुसंधान कर रही हैं।
एक अन्य पोस्ट में रामगोपाल वर्मा ने लिखा है, ’36 साल बाद, आपको इतने दर्दनाक अनुभव से गुजारने के लिए आपसे माफी मांगता हूं सुषमा। मेरी माफी स्वीकार करें, जिसका मुझे उस समय एहसास भी नहीं था। एक निर्देशक के तौर पर मेरे ऊपर लालच हावी था, सीन को बेहतर बनाने का। मैं आप जैसी छोटी बच्ची को इतने जोखिम भरे शॉट्स देने के लिए अंधा हो गया। मैं एक बार फिर माफी मांगता हूं’।
