। कासगंज: जिला मजिस्टेªेट/लाइसंेस प्राधिकारी, प्रणय सिंह द्वारा आदेश जारी किये गये हैं कि 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के दिन जनपद कासगंज की समस्त आबकारी की फुटकर दुकानें अर्थात् देशी शराब, विदेशी मदिरा, बीयर, मॉडल शॉप, भांग तथा समस्त थोक अनुज्ञापनों के सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश आबकारी दुकानों की संख्या एवं स्थिति नियमावली 1968 यथा संशोधित आबकारी दुकानों के अनुज्ञापन की शर्तों एवं संयुक्त प्रान्त आबकारी अधिनियम 1910 की धारा 59 में प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुये मादक पदार्थों की बिक्री को पूर्णतः बन्दी घोषित की गई…
Day: January 22, 2026
फर्रुखाबाद: पुलिस ने किया अंतर्राज्यीय नशा तस्करी का भंडाफोड़, 12.5 लाख के गांजे के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार ।
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश की फर्रुखाबाद पुलिस को नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने भारी मात्रा में नशीले पदार्थ (गांजा) की तस्करी कर रहे तीन आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। तस्करों के पास से बरामद किए गए गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 12.50 लाख रुपये आंकी गई है।ट्रॉली बैग में छिपाकर करते थे तस्करीगुरुवार शाम को आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) अरुण कुमार सिंह ने इस पूरे मामले का खुलासा…
जौनपुर :डॉ सर्वेश कुमार ने नेकी घऱ टीम के साथ दिव्यांग, बेसहारा लोगो को कम्बल बाटकर मनाया जन्मदिन
जौनपुर! : शाहगंज तहसील के सुईथाकला ब्लॉक अन्तर्गत जन्मदिन के अवसर पर आज नेकी घर टीम द्वारा बड़े ही धूमधाम से सैकड़ो गरीब बेसहारा वृद्ध दिव्यांग के बीच गर्म कपड़े व कंबल वितरण कर एवं दिव्यांगों को कृत्रिम अंग प्राप्त करने हेतु रजिस्ट्रेशन कराया गया।*आज नेक घर टीम द्वारा जनपद जौनपुर के जिले के सबसे आखिरी छोर पर बसे गांव गंगोली एवं चिलबिली के बीच चंपानगर बाजार में संस्थापक डॉ सर्वेश कुमार का जन्मदिन मानवसेवा मानवद्वारा के रूप में मनाया गया जिसमें आसपास के गांव से सैकड़ो जरूरतमंदों को गर्म…
फर्रुखाबाद:युवा उद्यमियों को मिलेगा ₹5 लाख तक का ब्याजमुक्त सरकारी लोन, AIMRAH के निदेशक मंडल ने जिला उद्योग प्रोत्साहन अधिकारी से की महत्वपूर्ण मुलाकात
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 जनवरी 2026 जनपद में सामाजिक एवं उद्यमिता के क्षेत्र में सक्रिय AIMRAH फाउंडेशन के निदेशक मंडल ने आज जिला उद्योग प्रोत्साहन केंद्र, फर्रुखाबाद में जिला उद्योग प्रोत्साहन अधिकारी से शिष्टाचार मुलाकात एवं संवाद किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वर्तमान समय में संचालित विभिन्न योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई, जिनका उद्देश्य युवाओं एवं आम नागरिकों को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना है। मुलाकात के दौरान जिला उद्योग प्रोत्साहन अधिकारी ने निदेशक मंडल को जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश…
प्रयागराज: ई-श्रम कार्ड धारक प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना एवं प्रधानमंत्री लघु व्यापारी मानधन योजना का उठायें लाभ
प्रयागराज, ई-श्रम कार्ड धारक प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना एवं प्रधानमंत्री लघु व्यापारी मानधन योजना का उठायें लाभ श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा असंगठित कर्मकारों का राष्ट्रीय डेटाबेस तैयार करने हेतु ई-श्रम पोर्टल (www.eshram.gov.in) विकसित किया गया है। ई-श्रम पोर्टल का उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के कामगारों हेतु एक राष्ट्रीय डाटाबेस तैयार करना है। साथ ही विभाग द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा योजनाओं व अन्य योजनाओं का एकीकरण कर पंजीकृत कामगारों को हितलाभ प्रदान कराया जाना है। इसी क्रम में असंगठित क्षेत्र के कर्मकारों हेतु प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना…
प्रयागराज: माघ मेला–2026 : पुलिस आयुक्त की अध्यक्षता में आगामी स्नान पर्व बसंत पंचमी, अचला सप्तमी एवं गणतंत्र दिवस के दृष्टिगत पुलिस बल की ब्रीफिंग
आगामी स्नान पर्व बसंत पंचमी (23.01.2026), अचला सप्तमी (25.01.2026) एवं गणतंत्र दिवस (26.01.2026) को सकुशल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराए जाने हेतु लगाई जाने वाली ड्यूटियों के सम्बन्ध में आज पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट प्रयागराज की अध्यक्षता में रिजर्व पुलिस लाइन, माघ मेला स्थित तीर्थराज सभागार में पुलिस बल/फील्ड अधिकारियों की ब्रीफिंग आयोजित की गई। नीरज कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक, माघ मेला द्वारा मौनी अमावस्या स्नान पर्व को सकुशल सम्पन्न कराए जाने पर उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन हेतु आभार व्यक्त किया गया तथा सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को सराहना सहित…
फर्रुखाबाद:सीपी विद्या निकेतन में चाइनीज मांझा जागरूकता अभियान, बच्चों को दिलाई गई शपथ
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 जनवरी 2026 सी पी विद्या निकेतन में आज इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में चाइनीज मांझा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फर्रुखाबाद के एडिशनल जज संजय कुमार रहे, जिन्होंने बच्चों को चाइनीज मांझा का प्रयोग न करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए एडिशनल जज संजय कुमार ने कहा कि चाइनीज मांझा अत्यंत घातक होता है, जिससे न केवल मनुष्य बल्कि पक्षी और अन्य जीव-जंतु भी गंभीर रूप से घायल होते हैं। उन्होंने बच्चों…
फर्रुखाबाद:नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर फतेहगढ़ में ब्लैक आउट मॉक ड्रिल का आयोजन
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 जनवरी 2026 नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्म दिवस के अवसर पर जनपद फर्रुखाबाद में नागरिक सुरक्षा के अंतर्गत ब्लैक आउट मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन प्रमुख सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, नागरिक सुरक्षा अनुभाग, लखनऊ के पत्र संख्या 02/83-2026/05 दिनांक 05 जनवरी 2026 के क्रम में किया जा रहा है। प्रेस नोट के अनुसार दिनांक 23 जनवरी 2026 को सायं 6:00 बजे कार्यालय अग्निशमन केंद्र, फतेहगढ़ के परिसर एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में ब्लैक आउट मॉक ड्रिल आयोजित होगी। इस अभ्यास…
फर्रुखाबाद:ऑपरेशन कनविक्शन व मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला अपराध के मामले में अभियुक्त को 10 वर्ष की सजा
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 जनवरी 2026 पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित “ऑपरेशन कनविक्शन” अभियान एवं “मिशन शक्ति 5.0” के अंतर्गत महिला संबंधी अपराधों में प्रभावी पैरवी कर अपराधियों को कठोर दंड दिलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में फतेहगढ़ पुलिस, मॉनिटरिंग सेल एवं अभियोजन पक्ष की सशक्त पैरवी से एक गंभीर महिला अपराध के मामले में अभियुक्त को न्यायालय द्वारा कड़ी सजा सुनाई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अभियुक्त अनुपम उर्फ गोलू पुत्र प्रेमचन्द्र, निवासी ग्राम रामपुर, थाना नवाबगंज, जनपद फतेहगढ़ के विरुद्ध मु0अ0सं0-231/2022, वाद…
फर्रुखाबाद:म्युनिसिपल इंटर कॉलेज फतेहगढ़ में जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिताएं संपन्न
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 जनवरी 2026 म्युनिसिपल इंटर कॉलेज फतेहगढ़ में माध्यमिक स्तर की जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) फर्रुखाबाद सुभाष राजपूत एवं जिला विद्यालय निरीक्षक फर्रुखाबाद नरेंद्र पाल सिंह के निर्देशन में आयोजित हुआ। प्रतियोगिताओं का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट गिरिजाशंकर द्वारा कराया गया, जबकि मंच संचालन विद्यालय के शिक्षक डॉ. दिनेश चंद्रा ने किया। कार्यक्रम में जनपद भर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं की शुरुआत प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट गिरिजाशंकर…
फर्रुखाबाद: राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर जनपदस्तरीय अंतर्विभागीय समन्वय बैठक संपन्न
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 जनवरी 2026 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के सफल आयोजन को लेकर जनपदस्तरीय अंतर्विभागीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य आगामी अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने हेतु विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करना रहा। बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अंतर्गत आगामी 10 फरवरी 2026 को जनपद में 01 वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों एवं किशोरों को एल्बेंडाजोल की…
फर्रुखाबाद:डॉ.राममनोहर लोहिया अस्पताल में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, गर्भवती महिलाओं को वितरित किए गए पोषण किट।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 जनवरी 2026 जनपद के सांसद मुकेश राजपूत ने आज डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल, फर्रुखाबाद में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में प्रतिभाग कर गर्भवती महिलाओं को पोषण किट वितरित किए। यह शिविर इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) द्वारा कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) योजना के अंतर्गत, जनहित को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सांसद मुकेश राजपूत ने गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि ऐसे शिविर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने में अहम…
फर्रुखाबाद: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से युवाओं को मिल रहा स्वरोजगार का सशक्त अवसर।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 जनवरी 2026 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम-युवा) को मिशन मोड में संचालित किया जा रहा है। यह महत्वाकांक्षी योजना सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग, उत्तर प्रदेश के माध्यम से लागू की जा रही है, जिसका उद्देश्य प्रदेश के युवाओं की असीम क्षमता को उद्यमिता से जोड़ना है। योजना का मूल मंत्र है — “हर कदम उद्यमिता की ओर, हर युवा आत्मनिर्भरता की ओर।” योजना का उद्देश्य सीएम-युवा…
लखीमपुर खीरी : कस्तूरबा गांधी विद्यालय में स्टडी टेबल वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) गोला विधानसभा के ग्राम अहमदनगर में बुधवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में डबल इंजन सरकार के विजन ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के अंतर्गत मेधावी छात्राओं के लिए स्टडी टेबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोला विधायक माननीय अमन गिरी ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इस अवसर पर गोला विधायक ने छात्राओं की पढ़ाई के लिए स्टडी टेबल वितरण की और कहा केंद्र और प्रदेश की भारतीय जनता…
लखीमपुर खीरी : थाना नीमगांव पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त को धारा 10 उत्तर प्रदेश गुण्डागर्दी नियंत्रण अधिनियम के तहत किया गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी मितौली के कुशल मार्गदर्शन एवं थानाध्यक्ष नीमगांव के नेतृत्व में दिनांक 21.01.2026 दिन बुधवार को थाना नीमगांव पुलिस द्वारा, 01 नफर अभियुक्त मसूद खान पुत्र रहीश अहमद निवासी ग्राम अछनियाँ थाना नीमगांव जनपद खीरी, जिसको श्रीमान जिला मजिस्ट्रेट महोदय के आदेशानुसार जिला बदर किया गया था, जोकि अपने ग्राम अछनिया मे घूमता…
लखीमपुर खीरी : थाना खीरी पुलिस द्वारा लूट,चोरी व जान से मारने की नियत से फायर करने की घटनाओं का सफल अनावरण कर विभिन्न अभियोगो से संबंधित 04 नफर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल मार्गदर्शन एवं थानाध्यक्ष खीरी के नेतृत्व में दिनांक 21.01.2026 दिन बुधवार को थाना खीरी पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत 1.मु0अ0सं0 49/2026 धारा 109(1)/115(2)/190/191(2)/191(3) बीएनएस व 3/25 आर्मस एक्ट व 2.मु0अ0सं0 07/2026 धारा 305(ए)/331(4)/317(2) बीएनएस व 3.मु0अ0सं0 14/2026 धारा 309(4)/317(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट से संबंधित संगीन अपराध…
पीलीभीत: विकसित भारत-जी राम जी जन जागरण अभियान के अंतर्गत कृषक श्रृमिक ग्राम चौपाल हुई संपन्न।
पीलीभीत/बीसलपुर: विकसित भारत-जी राम जी जन जागरण अभियान के अंतर्गत विधानसभा स्तरीय बीसलपुर ब्लाक सभागार में चौपाल का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बीसलपुर विधानसभा विधायक विवेक वर्मा तथा पूर्व मंत्री रामसरन वर्मा रहे। विधायक विवेक वर्मा ने विधानसभा स्तरीय एसआईआर बीएलए-2 की बैठक कर फार्म 6,7,8 की जानकारी उपलब्ध कराई।साथ ही पूर्व मंत्री रामसरन वर्मा ने भी अपनी शिरकत की। चौपाल में उपस्थित सभी ने एसआईआर बीएलओ-2 फार्म 6,7,8 जानकारी प्राप्त की। तथा अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभाने का दृढ़ संकल्प लिया।इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख अशोक शर्मा,…
बिहार में बंद चीनी मिलें चालू होंगी, सम्राट चौधरी का वादा
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को कहा कि राज्य की सभी बंद चीनी मिलें चालू कराई जाएंगी. प्रदेश में बड़े पैमाने पर उद्योग स्थापित किए जा रहे हैं ताकि बिहार के लोगों को रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़े. उपमुख्यमंत्री सम्राच चौधरी ‘समृद्धि यात्रा’ के तहत छपरा पहुंचे थे. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि बिहार के युवाओं को अपने ही राज्य में काम मिले. इसके लिए उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है. बिहार में देश की सबसे अच्छी औद्योगिक नीति को लागू…
आईसीसी ने कहा तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगा टी20 वर्ल्ड कप
पिछले कई दिनों से भारत में अगले महीने होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में खेलने को जारी टकराव के मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने अपना फैसला सुनाते हुए साफ कर दिया है कि वर्ल्ड कप का आयोजन पूर्व में जारी किए गए तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगा. इस मुद्दे पर बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए आईसीसी बोर्ड की बैठक पूरी हुई. जय शाह की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभी पूर्णकालिक टेस्ट दर्जा प्राप्त देशों के 12 प्रतिनिधियों के साथ मुद्दे पर विस्तार से…
घर पर ऐसे बनाएं पनीर-टमाटर की सब्जी, जानिए रेसिपी
यदि आप लंच या डिनर में थोड़ा भिन्न तैयार करने के बारे में विचार कर रहे हैं तो आज हम आपको लिए लाएं है पनीर-टमाटर की सब्जी की रेसिपी। ये खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत हेतु भी काफी ठीक होती है। जानिए इसे बनाने की विधि सामग्री तेल- 200 मिली (फ्राई करने हेतु) पनीर- 200 ग्राम (कटे हुए) सरसों का तेल- 4 टेबलस्पून इलायची- 3 काली इलायची- 1 तेज पत्ते- 3 हींग- ½ टीस्पून मिर्च पाउडर- 1 टीस्पून टोमैटो प्यूरी- 200 मिली नमक- स्वाद के अनुसार सौंफ पाउडर-…
