गया टाउन विधानसभा क्षेत्र संख्या 230 के उम्मीदवार शीष मणि कुमार ‘भंते जी’ के समर्थन में सम्यक पार्टी का प्रचार अभियान जारी है। इस क्रम में बुधवार को राष्ट्रीय महासचिव के. के. मौर्य के नेतृत्व में और वृहस्पतिवार को राष्ट्रीय महासचिव राजेन्द्र गुप्ता उर्फ राजन के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में जन सम्पर्क किया गया। जन सम्पर्क के दौरान उम्मीदवार शीष मणि कुमार ‘भंते जी’, राष्ट्रीय महासचिव के. के. मौर्य, बलरामपुर (उत्तर प्रदेश) के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र यादव, गया के जिलाध्यक्ष एडवोकेट सुभाष चन्द्र बोस, बलरामपुर (उत्तर प्रदेश)…
Day: November 6, 2025
आजमगढ़ :हत्या की नियत से मारपीट करने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार ?
आजमगढ़ बरदह थाना क्षेत्र में हत्या की नियत से मारपीट करने वाले तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बरदह पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई।वादी विपिन पुत्र स्व0 स्वामीनाथ निवासी ग्राम हदिसा दयालपुर द्वारा थाना बरदह को सूचना दी गई कि दिनांक 03.11.2025 को समय करीब 08.00 बजे रात्रि में गांव के प्रभु राजभर, विशाल राजभर, धर्मेन्द्र राजभर एवं अन्य साथियों ने पुरानी रंजिश में लाठी-डण्डे से…
पशुओं पर क्रूरता एवं प्रदूषण के विरुद्ध जागरूकता अभियान के तहत सर्वोदय कन्या विद्यालय पंजाबी बाग में कार्यक्रम का आयोजन किया ?
योगेंद्र कुमार सह अधीक्षक( तिहाड़ जेल) एवं मानद पशु कल्याण प्रतिनिधि ( एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया ) ने पशुओं पर क्रूरता एवं प्रदूषण के विरुद्ध जागरूकता अभियान के तहत सर्वोदय कन्या विद्यालय पंजाबी बाग में कार्यक्रम का आयोजन किया इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों से पशुओं पर क्रूरता की रोकथाम तथा प्रदूषण से हमारे शरीर पर दुष्प्रभाव विषय पर निबंध , पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया , उत्कृष्ट बच्चों को पुरस्कृत किया गया इस अवसर पर योगेंद्र कुमार ने बताया कि पशुओं पर क्रूरता एवं प्रदूषण को रोकने के लिए…
धर्मगुरु युग महापंडित भदंत ज्ञानेश्वर की आजीवन प्रतिबद्धता और अमूल्य योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा
भदंत ज्ञानेश्वर के निधन पर कई राजनीतिक और सामाजिक लोगों ने अग्ग महापंडित भदंत ज्ञानेश्वर महास्थवीर के निधन पर शोक जता रहे हैं. म्यांमार मंदिर में उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है. बौद्ध भिक्षु संघ के अध्यक्ष भदंत ज्ञानेश्वर महास्थविर का लखनऊ के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था . देश-विदेश के बौद्ध अनुयायियों के दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर 10 नवंबर तक डीप फ्रीजर में रखा गया है. 11 नवंबर को नगर भ्रमण के बाद बौद्ध रीति-रिवाजों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार म्यांमार…
फर्रुखाबाद:मां रामप्यारी मैरिज लॉन में बौद्ध रीति से संपन्न हुआ विवाह संस्कार
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 नवम्बर 2025 जनपद के जिला जेल चौराहा स्थित मां रामप्यारी मैरिज लॉन में बुधवार को एक सादगीपूर्ण एवं प्रेरणादायक विवाह समारोह संपन्न हुआ। इस विवाह में पीयूष शाक्य पुत्र श्री सतेन्द्र कुमार शाक्य निवासी ग्राम आसलपुर, पोस्ट पुठरी, जिला फर्रुखाबाद का विवाह किरन शाक्य पुत्री श्री रमेशचन्द्र शाक्य निवासी ग्राम अजमतपुर, पोस्ट पचपुखरा, जिला फर्रुखाबाद के साथ बौद्ध धर्म की रीति-नीति से सम्पन्न कराया गया। समारोह में उपस्थित धर्मपाल बौद्ध ने नवविवाहित युगल को बौद्ध परंपराओं के अनुसार त्रिशरण पंचशील दिलाते हुए विवाह संस्कार सम्पन्न…
ऋषभ पंत की हुई टीम में वापसी, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट टीम का ऐलान ?
बीसीसीआई ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी दो मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान किया है. चोट से उबरने के बाद ऋषभ पंत को एक बार फिर उपकप्तान के रूप में टीम में शामिल किया गया है. पंत के वापस आने से एन जगदीशन को टीम में मौका नहीं दिया गया है. जसप्रीत बुमराह के साथ आकाश दीप को तेज गेंदबाजी विभाग का जिम्मा दिया गया है. स्पिनरों का नेतृत्व अनुभवी रवींद्र जडेजा करेंगे. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ…
जॉन अब्राहम की ‘फोर्स 3’ के लिए हर्षवर्धन राणे ने वसूली इतनी तगड़ी रकम, फीस सुन उड़ जाएंगे होश
अक्टूबर में जब आयुष्मान खुराना की ‘थामा’ के साथ ‘एक दीवाने की दीवानियत’ रिलीज हुई, तो लोग पहले से जानते थे किसका पलड़ा भारी रहेगा. अब क्योंकि सामने मैडॉक वालों की बड़ी फिल्म थी, तो पहले ही हर्षवर्धन राणे की पिक्चर को कम स्क्रीन्स मिली. लेकिन खुद प्रमोशन के लिए उतरे एक्टर ने न सिर्फ एक्टिंग से दिल जीता, पर उनका अंदाज सबको पसंद आया. हर्षवर्धन राणे पहले भी अपने अभिनय से सबको इम्प्रेस कर चुके हैं. पर तबसे ही सबको उनकी अगली फिल्म का इंतजार है. बीते ही दिनों…
46 साल बाद फिर साथ आएंगे रजनीकांत-कमल हासन !
साउथ सिनेमा के दो ‘थलाइवा’, रजनीकांत और कमल हासन के फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है. 46 साल से दोनों को साथ देखने की ख्वाहिश पाले बैठे दर्शकों के लिए एक बेहद रोमांचक खबर सामने आई है. बुधवार को कमल हासन ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया है कि वो अपने प्रोडक्शन हाउस राजकमल फिल्म्स इंटरनेशनल के तहत अगली फिल्म बना रहे हैं, जिसके हीरो कोई और नहीं, बल्कि उनके दोस्त और सुपरस्टार रजनीकांत होंगे! हालांकि, दोनों को पर्दे पर एक्टर के तौर पर साथ देखने की चाह…
RJD उम्मीदवार खेसारी लाल यादव के महाराष्ट्र वाले बंगले पर चलेगा बुलडोजर ?
भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और बिहार चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के उम्मीदवार खेसारी लाल यादव के बंगले पर बुलडोजर चल सकता है. मीरा भायंदर नगर निगम ने उन्हें इस संबंध में नोटिस भी भेजा है. मीरा रोड में स्थित खेसारी लाल यादव के बंगले में अवैध काम करने को लेकर यह नोटिस भेजा गया है, जिसमें कहा गया है कि उनके बंगले के अवैध कंस्ट्रक्शन को तोड़ दिया जाएगा.नगरपालिका की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि खेसारीलाल यादव के घर के बाहर लगाए गए लोहे…
नीतीश चाहिए या तेजस्वी? बिहार चुनाव पर सर्वे में जनता ने बताया अपना मत ?
पटना. राजनीति में समय सबसे बड़ी कसौटी है और बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार ने दो दशक इस कसौटी पर खड़े होकर गुजारे हैं. लेकिन सवाल यह है-क्या जनता भी अब उन्हें उतना ही भरोसेमंद मानती है जितना पहले? बिहार विधानसभा चुनाव को लेकरआए तीन सर्वे इस सवाल का जवाब देने की कोशिश कर रहे हैं. बिहार चुनाव के पहले चरण के मतदान से पहले आई तीन प्रमुख सर्वे रिपोर्ट्स ने जो तथ्य सामने लाए हैं वो काफी चौंका रहे है. चाणक्य, पोलस्ट्रैट और आईएएनएस-मैटराइज… तीनों एजेंसियों के आंकड़ों…
कन्नौज में प्रशासन मुस्तैद: कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर डीएम व एसपी ने मेहंदी घाट का किया निरीक्षण
कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 नवम्बर 2025 कार्तिक माह की पूर्णिमा स्नान को सकुशल सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने आज मेंहदी घाट (थाना कोतवाली क्षेत्र) का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने घाट क्षेत्र में की गई सुरक्षा, यातायात एवं श्रद्धालु-प्रबंधन की तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि स्नान के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या भीड़भाड़ से…
लखीमपुर खीरी : गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा में गोला विधायक ने माथा टेक उनकी पावन स्मृतियों को किया नमन
गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज़) 05 नवम्बर 2025 दिन बुधवार को सिख पंथ के संस्थापक एवं प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी का 556वा प्रकाश पर्व गोला गोकर्णनाथ में बड़ी ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गोला विधायक माननीय अमन गिरी ने कुम्हारन टोला स्थित गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा में शामिल हुए और गुरुनानक देव जी की प्रतिमा के समक्ष मत्था टेका और उनकी पावन स्मृतियों को नमन किया और क्षेत्रवासियों व जनपदवासियों सहित सिख समाज को प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं…
लखीमपुर खीरी : डीएम एसपी ने गुरुनानक देव जी के 556वें प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारा में टेका मत्था, लंगर में श्रद्धालुओं को परोसा प्रसाद
लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज़) 05 नवम्बर 2025 दिन बुधवार को सिख पंथ के संस्थापक एवं प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर आज जनपद में श्रद्धा और उत्साह के साथ विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने एसपी संकल्प शर्मा संग श्री गुरुनानक देव जी महाराज के प्रकाशोत्सव के पावन अवसर पर हाथीपुर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा में शामिल हुए। दोनों अधिकारियों ने गुरु नानक देव जी की प्रतिमा के समक्ष गुरुद्वारा…
लखीमपुर खीरी : देव दीपावली पर सेठ घाट पर झिलमिलाए दीप,भारत माता की आरती से गूंजा घाट
लखीमपुर खीरी : ( द दस्तक 24 न्यूज ) बुधवार को देव दीपावली व कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर जनपद लखीमपुर खीरी स्थित सेठ घाट पर ग्यारह हजार से अधिक दीपों के द्वारा आयोजित देव दीपावली पर्व बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया। सेठ घाट को फूल मालाओं, दीपों, रंगीन लाइटों सहित रंगोली से सजाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी संकल्प शर्मा, सदर विधायक माननीय योगेश वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया और भारत माता की आरती सहित भारत माता की जय,गंगा मैया की…
फर्रुखाबाद:थाना मोहम्मदाबाद पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण व रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 नवम्बर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के दिशा-निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मोहम्मदाबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, रंगदारी मांगने और जातिसूचक शब्दों के प्रयोग के गंभीर मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना मोहम्मदाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 350/2025 धारा 69/351(3)/308(2)/61(2) बीएनएस, 67 IT ACT तथा 3(1)(XII), 3(2)(5) SC/ST ACT में वांछित अभियुक्त अर्जुन सिंह पुत्र अभय सिंह…
फर्रुखाबाद:रामताल मंदिर मेले में श्रद्धालुओं को किया गया जागरूक — क्षेत्राधिकारी अजय वर्मा ने दिया संदेश।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 नवम्बर 2025 थाना नवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत स्थित प्रसिद्ध रामताल मंदिर मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच बुधवार को क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद श्रीमान अजय वर्मा ने लोगों को मिशन शक्ति अभियान, साइबर क्राइम से बचाव और यातायात माह के तहत यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान सीओ अजय वर्मा ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि— “सड़क सुरक्षा सिर्फ पुलिस की नहीं, बल्कि हम सभी की जिम्मेदारी है। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का…
कन्नौज:थाना तिर्वा पुलिस की बड़ी सफलता: चोरी के माल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 नवम्बर 2025 जनपद पुलिस ने चोरी के मामलों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना तिर्वा पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया माल भी बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी तिर्वा कुलवीर सिंह के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार शुक्ल के नेतृत्व में…
लखनऊ:उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) ने परीक्षा तिथि की घोषणा की
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 नवम्बर 2025 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं की तिथि की आधिकारिक घोषणा कर दी है। जारी कार्यक्रम के अनुसार, UP बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से प्रारंभ होकर 12 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएंगी। राज्य भर के लाखों विद्यार्थी इन परीक्षाओं का इंतजार कर रहे थे। अब परीक्षा कार्यक्रम घोषित होने के बाद विद्यार्थियों में तैयारी को लेकर उत्साह के साथ-साथ गंभीरता भी बढ़ गई है। सूत्रों के अनुसार, इस बार भी परीक्षाएं…
फर्रुखाबाद:अभिधम्म नगरी संकिसा में कौमुदी महोत्सव का भव्य आयोजन
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 नवम्बर 2025 अभिधम्म नगरी संकिसा में चल रहे कौमुदी महोत्सव के अवसर पर आज शाक्य मुनि बुद्ध विहार में एक विशेष धर्मसभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूज्य भिक्खु धम्मपाल महाथेरो के सान्निध्य में श्रद्धालुओं ने धर्म-श्रवण कर बौद्ध शिक्षाओं का लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम में डॉ. जी.एस. शाक्य अपनी धर्मपत्नी सहित उपस्थित रहे। उनके साथ अनुज भाई एवं उनकी पत्नी, शिवकुमार शाक्य, अवधेश सिंह शाक्य, राधेश्याम शाक्य, विमलेश शाक्य, महावीर सिंह शाक्य, मास्टर मुकेश शाक्य, रामवीर शाक्य, गिरीश चंद्र शाक्य और संजय…
कन्नौज:जलेसर घाट पर कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दौरान बिछड़ा मासूम पुलिस की तत्परता से परिजनों से मिला
कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 नवम्बर 2025 कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व के अवसर पर जनपद कन्नौज के थाना गुरसहायगंज क्षेत्रान्तर्गत जलेसर घाट पर स्नान हेतु हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इसी दौरान भीड़भाड़ में गौरव पुत्र अजय, उम्र लगभग 5 वर्ष, निवासी ग्राम भूड़पुरवा, थाना गुरसहायगंज, अपने परिजनों से बिछड़ गया। घटना की जानकारी मिलते ही घाट पर तैनात खोया–पाया केन्द्र पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए बालक की तलाश शुरू की। थोड़े ही समय में पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित ढूंढ निकाला और उसके परिजनों को…
