लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 नवम्बर 2025 बौद्ध धर्म के महान आचार्य एवं कुशीनगर भिक्षु संघ के अध्यक्ष परम पूज्य भदंत ज्ञानेश्वर महास्थाविर जी का लगभग 90 वर्ष की आयु में मेदांता हॉस्पिटल, लखनऊ में उपचार के दौरान आज शांतिपूर्वक परिनिर्वाण हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही बौद्ध समाज सहित समस्त अनुयायियों में शोक की लहर दौड़ गई। भदंत ज्ञानेश्वर महास्थाविर जी ने अपना पूरा जीवन बुद्ध, धम्म और संघ की सेवा में समर्पित कर दिया था। वे समाज में समानता, करुणा और अहिंसा के सिद्धांतों के प्रचार-प्रसार…
Day: November 1, 2025
कासगंज:ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में शिक्षक हुए एकजुट, सौंपा ज्ञापन
कासगंज।उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में छात्र छात्राओं की ऑनलाइन हाजिरी को लेकर शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी सुशांत सांवरे को सौंपा। शनिवार को अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील पांडे के आवाह्न पर पूरे प्रदेश में ज्ञापन कार्यक्रम चलाया गया। शिक्षकों का आरोप है कि यह निर्णय अव्यावहारिक है और इससे शिक्षण कार्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। शिक्षकों को शिक्षण कार्य से इतर बहुत सारे कार्य करने पड़ रहे हैं…
फर्रुखाबाद में यातायात माह-2025 का शुभारम्भ, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 नवम्बर 2025 आज जनपद में “यातायात माह – नवम्बर 2025” का शुभारम्भ जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर दोनों अधिकारियों ने पुलिस लाइन फतेहगढ़ से यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी, स्कूली छात्र-छात्राएं, सामाजिक संगठनों के सदस्य तथा आम नागरिक शामिल हुए। सभी प्रतिभागियों ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों से “सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा” का संदेश दिया। जिलाधिकारी श्री द्विवेदी ने…
फर्रुखाबाद:सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 नवम्बर 2025 संपूर्ण देश में मनाए जा रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत दि न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, फर्रुखाबाद द्वारा दि जयपुरिया स्कूल, आवास विकास में एक प्रेरणादायक एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में ईमानदारी, जिम्मेदारी, नैतिकता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रांगण में हुई प्रार्थना सभा से की गई। इसके बाद कंपनी के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को सतर्कता का अर्थ और महत्व समझाते हुए बताया कि सतर्कता केवल भ्रष्टाचार…
फर्रुखाबाद:अधिवक्ता के आवास में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, नकदी व सामान जलकर राख।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 नवम्बर 2025 थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला शेख नियायत अली बजरिया में शनिवार दोपहर अधिवक्ता विनोद सक्सेना के आवास पर अचानक आग लग जाने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कमरे में रखी नकदी समेत अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार, अधिवक्ता विनोद सक्सेना का परिवार उसी मकान में रहता है। घटना के समय घर के बाहर उनकी पत्नी किरन सक्सेना बैठी थीं। तभी अचानक कमरे में रखे गैस सिलेंडर में आग…
फर्रूखाबाद: नये आपराधिक कानूनों पर जागरूकता अभियान (NCL Awareness 2.0) के तहत अमृतपुर तहसील में कार्यक्रम आयोजित
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 नवम्बर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में नये आपराधिक कानूनों के प्रति जागरूकता अभियान (NCL Awareness 2.0) के अंतर्गत तहसील परिसर अमृतपुर में एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों ने उपस्थित अधिवक्ताओं, राजस्व कर्मियों, पुलिसकर्मियों एवं आम नागरिकों को तीनों नये आपराधिक कानूनों — 1️⃣ भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2️⃣ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) तथा 3️⃣ भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) — से सम्बन्धित प्रमुख प्रावधानों एवं उनके व्यवहारिक प्रभावों की विस्तृत जानकारी…
फर्रुखाबाद:थाना अमृतपुर का पुलिस अधीक्षक ने किया औचक निरीक्षण, दी कड़े निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 नवम्बर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा शनिवार को थाना अमृतपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाने की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, मिशन शक्ति केंद्र, CCTNS कार्यालय, हवालात, मैस एवं पुलिस बैरकों का गहनता से अवलोकन किया गया। एसपी ने अभिलेखों की जांच करते हुए रजिस्टरों के समुचित रख-रखाव और शुद्ध प्रविष्टियों पर बल दिया। उन्होंने महिला सुरक्षा से जुड़े मिशन शक्ति केंद्र का भी निरीक्षण किया और वहां उपस्थित महिला बीट अधिकारीगण से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। थाना क्षेत्र में चिन्हित…
फर्रुखाबाद:तहसील अमृतपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न, जिलाधिकारी ने सुनी जनसमस्याएं
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 नवम्बर 2025 तहसील अमृतपुर में शनिवार को जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे तथा जनता की समस्याओं को सुनकर त्वरित निस्तारण के निर्देश दिये गये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 77 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें —राजस्व विभाग की 42, पुलिस विभाग की 22, विकास विभाग की 19, विद्युत विभाग की 06, खाद्य एवं रसद विभाग की 07 तथा अन्य विभागों की 12 शिकायतें शामिल रहीं। इनमें से 07 शिकायतों…
फर्रुखाबाद:तहसील अमृतपुर क्षेत्र की ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, योजनाओं की दी जानकारी।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 नवम्बर 2025 तहसील अमृतपुर क्षेत्र की ग्रामसभा आसमपुर के प्राथमिक विद्यालय कटरी तौफीक में आज जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे, जिनकी समस्याओं को जिलाधिकारी सहित संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा गंभीरता से सुना गया और मौके पर ही समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं — जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, वृद्धावस्था पेंशन,…
फर्रुखाबाद:भाजपा विधायक सुशील शाक्य ने कायमगंज में जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया, तटबंध निर्माण का दिया आश्वासन
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 नवम्बर 2025 गंगा पार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तटबंध निर्माण की मांग को लेकर चल रहे आमरण अनशन का आज समापन हो गया। फर्रुखाबाद जिले के अमृतपुर क्षेत्र के भाजपा विधायक सुशील शाक्य ने स्वयं अनशन स्थल पर पहुंचकर अनशनकारियों को जूस पिलाकर और बूंदी खिलाकर अनशन खत्म कराया। जानकारी के अनुसार, विधायक सुशील शाक्य आज दोपहर में कायमगंज क्षेत्र के ढाई घाट अनशन स्थल पहुंचे, जहां पिछले एक सप्ताह से ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे थे। तीन दिन पूर्व ही अनशनकारियों…
नई दिल्ली में सख्त हुए नियम: कल से इन गाड़ियों की एंट्री बैन, जानिए किन वाहनों को मिलेगी छूट।
नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 नवम्बर 2025 राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण स्तर को देखते हुए सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) और दिल्ली परिवहन विभाग के संयुक्त निर्देशों के तहत पुराने और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। यह आदेश 2 नवंबर 2025 से प्रभावी होगा। किन गाड़ियों की एंट्री होगी बैन नई गाइडलाइन के मुताबिक, BS-III पेट्रोल वाहनों और BS-IV डीजल वाहनो को दिल्ली की सीमाओं में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। ये गाड़ियां अब…
फर्रुखाबाद:कायमगंज गन्ना मिल विवाद पर किसानों की जीत, ₹200 उतराई कटौती बंद — जिलाधिकारी के निर्देश पर कार्रवाई
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 नवम्बर 2025 जनपद के तहसील कायमगंज क्षेत्र के गन्ना किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। कायमगंज सरकारी गन्ना मिल के अंतर्गत आने वाले रोशनाबाद और फैजबाग गन्ना क्रय केंद्रों को गलत तरीके से रूपापुर शुगर मिल को दे दिया गया था। इस फैसले का विरोध करते हुए क्षेत्र के किसानों ने 31 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन देकर धरना-प्रदर्शन किया था। किसानों के इस आंदोलन का त्वरित असर देखने को मिला। शुक्रवार को जिला गन्ना अधिकारी ने…
लखीमपुर खीरी : राज्यमंत्री ने दुधवा टाइगर रिजर्व का किया शुभारंभ, सफारी को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
लखीमपुर खीरी : ( द दस्तक 24 न्यूज ) दुधवा सत्र का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के पर्यावरण वन एवं जलवायु मंत्री माननीय श्री अरुण कुमार सक्सेना जी ने किया।उन्होंने हवन पूजन मंत्रोच्चार और फीता काटकर एवं सफारी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर इको पर्यटन सत्र 2025-2026 का शुभारंभ किया।उद्घाटन मौके पर बड़ी संख्या में वन विभाग के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, पर्यटक और कर्मचारी मौजूद रहे।वन मंत्री ने पार्क में मौजूद सफारी हाथियों को अपने हाथों से फल भी खिलाए जो समारोह का मुख्य आकर्षण रहा। दुधवा टाइगर रिजर्व अपनी समृद्ध…
पीलीभीत: हर्षोल्लास से विद्यालय में मनाई गई वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती।
बिलसंडा/पीलीभीत: उत्तर प्रदेश जनपद पीलीभीत के कस्बा बिलसंडा के रूप देवी पब्लिक इंटर कालेज में हर वर्ष की भांति दिनांक 31 अक्टूबर 2025 दिन शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती बड़े हर्षौल्लास के साथ मनाई गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राजीव मौर्य ने लौह पुरुष के चित्र पर पुष्प अर्पित किये और उनके जीवन चरित्र के बारे में छात्र-छात्राओं को विस्तार पूर्वक जानकारी दी।इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री शिवेंद्र सिंह कुशवाहा सहित समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
फर्रुखाबाद:ग्राम चौपाल में उठाई जलभराव की समस्या, ग्रामीणों ने सौंपा बीडीओ को ज्ञापन
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 अक्टूबर 2025 विकासखंड कमालगंज के ग्राम पंचायत रुनीचुरसाई में आयोजित ग्राम चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र में व्याप्त जलभराव की समस्या को प्रमुखता से उठाया। लंबे समय से बनी इस समस्या के समाधान की मांग को लेकर ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को ज्ञापन सौंपा। ग्रामवासियों ने बताया कि गांव के पश्चिमी ओर मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या कई महीनों से बनी हुई है। इस संबंध में कई बार अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई…
प्रयागराज देश को एक सूत्र में पिरोने में सरदार पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका – प्रोफेसर सत्यकाम
उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज के मानविकी विद्या शाखा के तत्वावधान में लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल के जन्मोत्सव पर राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को एकता रैली का आयोजन किया गया।बारिश के मध्य रैली का शुभारंभ कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने गंगा परिसर प्रशासनिक भवन से किया। रैली में कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम, कुलसचिव कर्नल विनय कमार, निदेशक प्रोफेसर सत्यपाल तिवारी, प्रोफेसर छत्रसाल सिंह, प्रोफेसर गिरीश कुमार द्विवेदी प्रोफेसर विनोद कुमार गुप्ता, प्रोफेसर संजय सिंह आदि शिक्षक एवं कर्मचारी शामिल रहे। हाथों में तिरंगा और देश भक्ति…
प्रयागराज दिव्यांगजन शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए इच्छुक दिव्यांगजन करें आवेदन
योजना की निर्धारित पात्रता शर्तो के अनुसार शादी के समय युवक की आयु 21 वर्ष से कम तथा 45 वर्ष से अधिक न हो एवं युवती की उम्र 18 वर्ष से कम एवं 45 वर्ष से अधिक न हो। दम्पत्ति में कोई आयकर दाता की श्रेणी अंतर्गत न हो। मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा प्रदत्त दिव्यांगता प्रमाण पत्र के अनुसार दिव्यांगता 40 प्रतिशत या उससे अधिक होनी चाहिए। आवेदक की शादी 01 अप्रैल, 2024 के पश्चात् सम्पन्न होनी चाहिए। जनपद में योजना का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक दिव्यांगजन http//divyangjan.upsdc.gov.in पोर्टल पर…
प्रयागराज : मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के अन्तर्गत इच्छुक लाभार्थी करें आवेदन
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी प्रयागराज जवाहर लाल द्वारा अवगत कराया गया है, कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित जनपद के ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार नवयुवकों को स्वरोजगार के माध्यम से रोजगार के अवसर पर मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना में जनपद को वित्तीय वर्ष-2025-26 में 14 इकाईयों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इच्छुक लाभार्थी आवेदन करे। उद्यम की स्थापना ग्रामीण क्षेत्र में ही अनुमन्य है। लाभार्थी की आयु 18 से कम तथा 50 वर्ष से अधिक नही होनी चाहिए। परियोजना का अधिकतम आकारः- रू0-10.00 लाख तक,…
प्रयागराज :पुलिस आयुक्त जोगेन्द्र कुमार द्वारा “एकता के लिए दौड़ जानकारी प्रदान कर पैम्पलेट वितरित करते हुए
दिनांक 31.10.2025 को पुलिस आयुक्त जोगेन्द्र कुमार द्वारा “एकता के लिए दौड़” (Run for Unity) कार्यक्रम के दौरान ‘NCL जागरूकता अभियान 2.0’ के अर्न्तगत 03 नये कानून भारतीय न्याय संहिता-2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम-2023 के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान कर पैम्पलेट वितरित करते हुए आमजन को जागरूक किया गया। उक्त जागरूकता कार्यक्रम के दौरान नागरिकों से नये कानूनों के संबंध मे जानकारी अपने परिजनों एवं अन्य व्यक्तियों को साझा करने हेतु अपील की गई। द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
कम समय में ही बनाएं स्वादिष्ट मेयोनेज सैंडविच
सामग्री – मेयोनेज ½ कप, हरी शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई) 2 टेबलस्पून, गाजर (कद्दूकस की हुई) ¼, लाल शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई) 2 टेबलस्पून, काली मिर्च (पीसी हुई) ¼ टीस्पून, स्वीट कॉर्न (उबले हुए) 2 टेबलस्पून, नमक ¼ टीस्पून, ब्रेड 6 स्लाइस, हरी चटनी 6 टीस्पून, मक्खन 3 टीस्पून विधि – सबसे पहले बाऊल में मेयोनेज, हरी शिमला मिर्च, लाल शिमला मिर्च, गाजर, स्वीट कॉर्न, काली मिर्च और नमक डाल कर अच्छी तरह मिलाएं। अब 1 ब्रेड स्लाइस लेकर उस पर 1 टीस्पून हरी चटनी लगाएं। फिर इसके…
