फर्रुखाबाद: दीपावली पर आग से सुरक्षा हेतु जिला प्रशासन ने जारी किए दिशा-निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 अक्टूबर 2025 दीपावली पर्व को सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के उद्देश्य से जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण फर्रुखाबाद द्वारा आग से सुरक्षा के उपायों को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे “अग्नि सुरक्षा पर ध्यान दें, सुरक्षित जीवन का आनंद लें” के सिद्धांत पर चलें और सुरक्षा उपायों का पालन करें। जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि दीपावली के दौरान सजावट, दीयों, पटाखों और विद्युत उपकरणों के प्रयोग…

फर्रुखाबाद के कम्पिल क्षेत्र में खुदाई के दौरान मिली भगवान बुद्ध की प्राचीन प्रतिमा

फर्रुखाबाद।(कम्पिल):(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 अक्टूबर 2025 जनपद के कम्पिल क्षेत्र में शनिवार दोपहर खुदाई के दौरान एक प्राचीन पत्थर की प्रतिमा प्राप्त हुई है। यह प्रतिमा भगवान बुद्ध की बताई जा रही है, जिसमें वे ध्यान मुद्रा में विराजमान हैं। विशेष बात यह है कि प्रतिमा के पीछे और ऊपर नाग के फन फैले हुए हैं, जो संरक्षण और करुणा का प्रतीक माने जाते हैं। मिली हुई प्रतिमा में भगवान बुद्ध की चार प्रतिमाएँ हैं, जो चारों दिशाओं का प्रतिनिधित्व करती हैं। यह कला शैली बौद्ध धर्म में अत्यंत…

फर्रुखाबाद:धनतेरस व दीपावली पर्व को लेकर डीएम व एसपी ने बाजारों में किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 अक्टूबर 2025 आगामी धनतेरस एवं दीपावली पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी तथा पुलिस अधीक्षक आरती सिंह फतेहगढ़ महोदया द्वारा शनिवार को कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के सर्राफा बाजारों एवं मुख्य मार्गों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया गया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने बाजार में खरीदारी कर रहे नागरिकों से संवाद स्थापित किया तथा उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने नागरिकों को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क है और आमजन सुरक्षित वातावरण में त्यौहार मना सकेंगे।…

लखनऊ:साइबर हाइजीन प्रोग्राम के अंतर्गत मॉडल यूनाइटेड नेशंस (MUN) का सफल आयोजन – डिजिटल साक्षरता की दिशा में सराहनीय पहल

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 अक्टूबर 2025 भारत सरकार के गृह मंत्रालय एवं सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (C-DAC) के संयुक्त तत्वावधान में साइबर हाइजीन प्रोग्राम के अंतर्गत मॉडल यूनाइटेड नेशंस (MUN) का आयोजन बंसल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, लखनऊ में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह उत्तर प्रदेश स्तर का आयोजन था, जिसका उद्देश्य स्कूली छात्रों में साइबर सुरक्षा, डिजिटल नैतिकता और वैश्विक साइबर खतरों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस अभिनव पहल का मकसद युवाओं को डिजिटल दुनिया के प्रति संवेदनशील बनाना और उन्हें वैश्विक मंच पर अपनी भूमिका को…

फर्रुखाबाद में स्वदेशी मेला-2025 का भव्य समापन, सांसद मुकेश राजपूत ने किया उत्साहवर्धन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 अक्टूबर 2025 जनपद स्तरीय ट्रेड शो-2025 (स्वदेशी मेला) का आज भव्य समापन मुख्य अतिथि सांसद मुकेश राजपूत के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से भारी जनसमूह उमड़ पड़ा और लोगों ने स्वदेशी उत्पादों की जमकर खरीदारी की। कार्यक्रम की शुरुआत काकोरी काण्ड पर आधारित नाट्य प्रस्तुति से हुई, जिसने स्वतंत्रता संग्राम की यादें ताज़ा कर दीं। इसके उपरांत सांसद श्री राजपूत ने मेले में लगे विभिन्न स्टालों का भ्रमण कर संचालकों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि “उत्तर प्रदेश…

फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति 5.0 के तहत बालिकाओं को किया गया सशक्त व जागरूक- विधायक, डीएम व एसपी रहे उपस्थित।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 अक्टूबर 2025 थाना कायमगंज क्षेत्रांतर्गत PN फाउंडेशन स्कूल में आज मिशन शक्ति 5.0 के तहत बालिकाओं को सशक्त एवं जागरूक करने हेतु एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माननीय विधायक कायमगंज, श्रीमान जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक आरती सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। मिशन शक्ति टीम द्वारा बालिकाओं को आत्मरक्षा, सुरक्षा और सरकारी हेल्पलाइन सेवाओं के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विशेष रूप से विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी साझा की गई —…

फर्रुखाबाद:आयुष चिकित्सकों की नियुक्ति में भाजपा पदाधिकारियों के परिजनों को तरजीह, पारदर्शिता पर उठे सवाल

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 अक्टूबर 2025 राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जनपद में हुई 12 आयुष चिकित्सकों की नियुक्ति को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। नियुक्ति सूची में भारतीय जनता पार्टी के कई पदाधिकारियों, नेताओं और जनप्रतिनिधियों के परिजनों के नाम शामिल होने से पारदर्शिता और निष्पक्षता पर सवाल उठने लगे हैं। सूत्रों के अनुसार, सांसद मुकेश राजपूत की पुत्री आरती देवी, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मयंक बुंदेला के भाई सुमित सिंह, भाजपा नेता एवं पूर्व शासकीय अधिवक्ता (राजस्व) के पुत्र शुभम चित्रांश, भाजपा जिलाध्यक्ष की रिश्तेदार…

फर्रुखाबाद:सम्पूर्ण समाधान दिवस पर डीएम एवं एसपी ने सुनी जन शिकायतें, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 अक्टूबर 2025 तहसील कायमगंज में आज आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। अधिकारियों ने मौके पर उपस्थित विभागीय कर्मचारियों एवं अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा किसी भी शिकायत का समाधान टालमटोल रवैये से न किया जाए।…

फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत अमर ज्योति इंटर कॉलेज में बालिकाओं को किया गया जागरूक।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 अक्टूबर 2025 महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत थाना अमृतपुर क्षेत्र के अमर ज्योति इंटर कॉलेज, गनुआपुर में बालिकाओं को महिला सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा दल की टीम ने छात्राओं को सरकारी हेल्पलाइन नंबरों जैसे — 1090 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 181 (महिला सहायता), और 1098 (बाल सहायता) — की जानकारी दी। टीम ने बताया कि इन नंबरों के माध्यम से महिलाएं व बालिकाएं किसी भी आपात स्थिति…

कासगंज : शासन की मंशानुसार जनपद की सभी तहसीलों में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस।

कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा की उपस्थिति मंे तहसील सहावर के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर आम जनमानस की समस्याओं व शिकायतों का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों का त्वरित, गुणवत्तापरक एवं निष्पक्ष निस्तारण ही शासन की प्राथमिकता है। सभी अधिकारी प्राप्त प्रार्थना पत्रों को शीघ्रता से निस्तारित करना सुनिश्चित करें। जिससे पीड़ितों को पूर्ण संतुष्टि मिले। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। जिलाधिकारी के समक्ष इस अवसर पर अधिक धनराशि के बिजली…

बरेली – सिरौली थाने के क्राइम इंस्पेक्टर का पीड़ित को धमकाने और बाद में माला डालकर वेलकम करने का आडियो वायरल।

आंवला – बरेली जनपद थाना सिरौली क्षेत्र के रामेश्वर के बेटे को गांव के ही लोगों ने 6 अगस्त 2025 को सुबह खेत पर घेर कर जान लेवा हमला कर दिया था। जो कि उसने संग्रामपुर मैन अड्डे पर भाग कर जान बचाई थी जिसकी शिकायत थाना सिरौली में की गई। लेकिन पीड़ित रामेश्वर को न्याय नहीं मिल सका परेशान परिवार पीड़ित रामेश्वर ने वरिष्ट पुलिस अधीक्षक से मामले कि शिकायत की गई लेकिन पीड़ित किसान रामेश्वर को न्याय नहीं मिल सका जिसके बाद पीड़ित रामेश्वर ने एक बार फिर…

बिहार चुनाव : खेसारीलाल यादव और उनकी पत्नी 15-15 दिन छपरा में रहेंगे, कहा- 3 कट्ठा जमीन खरीदी और अब में यहां का निवासी

छपरा. भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और अब नेता बने खेसारीलाल यादव ने बाहरी उम्मीदवार के मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने साफ कहा है कि वे अब खुद को छपरा का ही निवासी मानते हैं. खेसारी ने बताया कि उन्होंने छपरा में 3 कट्ठा जमीन खरीदी है और अब यहीं अपना घर बनाएंगे. सारण जिले के छपरा विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरे भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारीलाल यादव ने ‘बाहरी उम्मीदवार’ कहे जाने पर अपनी दो टूक रखते हुए कहा कि तीन साल पहले ही उन्होंने सांढा…

बिहार चुनाव : महागठबंधन में कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन , वो 6 सीटें, जहां आपस में ही लड़ रही कांग्रेस-राजद

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन में सीटों को लेकर कन्फ्यूजन का माहौल बना हुआ है. महागठबंधन में सीटों को लेकर मचा घमासान अब खुलकर सामने आने लगा है. कई सीटों पर सहयोगी दलों के बीच तालमेल बिगड़ गया है. अब हालात ऐसे हैं कि कांग्रेस और आरजेडी जैसे पुराने सहयोगी एक-दूसरे के आमने-सामने उतर आए हैं. पहले चरण के नामांकन के बीच छह सीटें ऐसी हैं जहां गठबंधन की एकता सवालों के घेरे में है. जानकारी के मुताबिक, बछवाड़ा, वैशाली, गौड़ा बराम, रोसड़ा, लालगंज और राजापाकड़ ऐसी सीटें हैं,…

सलमान का बेटा बड़ा स्टार होगा , शाहरुख खान का बयान सुनकर निकल पड़ी आमिर-भाईजान की हंसी ?

सऊदी अरब के रियाद में जॉय फ़ोरम 2025 में बॉलीवुड की मशहूर तिकड़ी शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान का पुनर्मिलन हंसी, पुरानी यादों और सच्ची दोस्ती से भरपूर रहा. तीन दशकों से भी ज़्यादा समय से हिंदी सिनेमा पर राज करने वाले इन तीनों सुपरस्टार्स ने अपने करियर, दोस्ती और अगली पीढ़ी के सितारों से जुड़े किस्से सभी के साथ शेयर किए. बातचीत के दौरान सलमान खान ने शाहरुख के बेटे आर्यन खान और उनके निर्देशन में बनी पहली फिल्म “द बैड्स ऑफ बॉलीवुड*, जो फिल्म इंडस्ट्री पर…

क्रिकेट में नए फॉर्मेट की शुरुआत, जानें कैसे खेला जाएगा टेस्ट-20 ?

क्रिकेट के पहले फॉर्मेट की शुरुआत 15 मार्च 1877 को हुई थी, जब मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में पहला टेस्ट मैच खेला गया था। उसके बाद से क्रिकेट फॉर्मेट और क्रिकेट के नियमों में कई बदलाव हुए। टेस्ट के बाद वनडे और फिर टी20 क्रिकेट की शुरुआत हुई। इतना ही नहीं क्रिकेट हंड्रेड, टी10 फॉर्मेट में भी क्रिकेट खेला जाता है। इससे आगे बढ़ते हुए क्रिकेट में एक नए फॉर्मेट इजाद किया गया है, जिसे टेस्ट 20 कहा जा रहा है। ये टेस्ट 20 क्या है, इसे कैसे खेला जाएगा और…

IPL 2026 ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज ?

इंडियन प्रीमियर लीग का 19वें सीजन के लिए जल्द ऑक्शन होने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिसंबर महीने में यह मेगा इवेंट होगा। पिछला सीजन राजस्थान रॉयल्स के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा था। टीम को प्लेऑफ से पहले ही बाहर का रास्ता देखना पड़ा था। लीग स्टेज में भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। ऐसे में कई खिलाड़ियों का खराब प्रदर्शन जिम्मेदार रहा। आईए हम आपको उन 5 खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं, इंडियन प्रीमियर लीग के आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की टीम…

लखीमपुर खीरी : मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत गोला की महिला शक्ति टीम द्वारा उमा देवी चिल्ड्रेन एकेडमी की छात्राओं को किया जागरूक

गोला गोकर्णनाथ,(द दस्तक 24 न्यूज़) पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं स्वावलंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी गोला के कुशल मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी निरीक्षक थाना गोला के नेतृत्व में दिनांक- 17.10.2025 दिन शुक्रवार को थाना गोला की महिला शक्ति टीम द्वारा अभियान चलाकर उमा देवी चिल्ड्रेन एकैडमी कस्बा गोला में विद्यालय के छात्र-छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान एवं साइबर सुरक्षा अभियान चलाकर, महिला सशक्तिकरण,…

फर्रुखाबाद: मिशन शक्ति फेज-5 के तहत बालिकाओं और महिलाओं को सुरक्षा एवं स्वास्थ्य की जानकारी दी गई

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 अक्टूबर 2025 आज मिशन शक्ति टीम एवं कोतवाली फर्रुखाबाद क्षेत्र की पुलिस ने बाघ कूंचा स्थित ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल का दौरा किया। इस अवसर पर बालिकाओं और महिलाओं को मिशन शक्ति फेज-5 के तहत उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न प्रकार की सुरक्षा उपायों, स्व-रक्षा तकनीकों और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इसके साथ ही, उन्हें स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के महत्व के बारे में भी मार्गदर्शन किया गया।मिशन शक्ति अभियान का…

फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत सिविलियन विद्यालय अमृतपुर में बालिकाओं को किया जागरूक।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 अक्टूबर 2025 थाना अमृतपुर की एंटी रोमियो टीम एवं महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा मिशन शक्ति अभियान “5.0” के तहत सिविलियन विद्यालय, अमृतपुर में बालिकाओं को जागरूक किया गया। इस अवसर पर टीम ने छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा के उपायों और सामाजिक सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया। साथ ही, उन्हें सरकारी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जानकारी दी गई, जिससे किसी आपात स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त की जा सके। अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के अभियान बालिकाओं में आत्मरक्षा…

फर्रुखाबाद:पुलिस ने आगामी त्योहारों को लेकर निकाली पैदल गश्त, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह ने संभाली कमान

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 अक्टूबर 2025 आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस विभाग ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह ने कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्रान्तर्गत पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया। गश्त के दौरान एएसपी डॉ. संजय सिंह ने बाजार, प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय व्यापारियों व नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए शांति और सौहार्द…