कासगंज:उन्नीसवां दिन भी काली पट्टी बांधकर किया शिक्षण कार्य

अपनी आयु के पांच दशक पूरे कर चुके शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता लागू किए जाने को लेकर शिक्षकों का अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ और उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में विरोध स्वरूप काली पट्टी बांध कर शिक्षण कार्य करने का आंदोलन आज अठारह दिन से अधिक का समय हो जाने के बाद भी निरंतर जारी है। शिक्षक सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय में केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। किन्तु केंद्र सरकार की ओर से अभी तक कोई सकारात्मक कदम उठाए जाने अथवा शिक्षकों…

फर्रुखाबाद में जनपद स्तरीय ट्रेड शो-2025 का उत्साहजनक दूसरा दिन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अक्टूबर 2025 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार आयोजित यू.पी. इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 की तर्ज पर जनपद फर्रुखाबाद में चल रहे जनपद स्तरीय ट्रेड शो-2025 स्वदेशी मेला का आज द्वितीय दिन क्रिश्चियन कॉलेज ग्राउंड, फर्रुखाबाद में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। स्टालों पर स्टॉलधारकों के उत्पादों में लोगों की काफी रुचि देखी गई और खरीददारी का उत्साह भी शानदार रहा। द्वितीय दिन 10 अक्टूबर को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम सुबह 12 बजे से दोपहर 3 बजे तक चला। कार्यक्रम में जनपद के प्रसिद्ध आल्हा गायक श्री बलराम जी ने…

फर्रुखाबाद:भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) पर जूता फेंकने के निंदनीय प्रयास और संवैधानिक पद के अपमान के संबंध में अविलंब एवं कठोर कार्रवाई की मांग

फर्रुखाबाद: (द दस्तक 24 न्यूज़)10 अक्टूबर, 2025 आम आदमी पार्टी फर्रुखाबाद में इंजी नीरज प्रताप शाक्य के नेतृत्व में जोरदार धरना प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति महोदय को संबोधित यापन सिटी मजिस्ट्रेट को सोपा, ज्ञापन देने से पहले मार्च करते हुए जोरदार नारेबाजी की, आम आदमी का ऐलान ,नहीं सहेंगे दलित के बेटे का अपमान, दलित विरोधी यह सरकार , नहीं चलेगी नहीं चलेगी संविधान का अपमान नहीं, सहेगा हिंदुस्तान । संविधान विरोधी यह सरकार नहीं चलेगी नहीं चलेगी। दलित सीजेआई के अपमान में, आम आदमी पार्टी मैदान में। जैसे नारे…

फर्रूखाबाद में त्यौहार और जुमे के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़)10 अक्टूबर 2025: आज त्यौहारों और जुमे की नमाज़ के मद्देनजर शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी तथा पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने लाल गेट से बीबीगंज चौकी तक सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सड़क मार्गों, सार्वजनिक स्थानों और बाजार क्षेत्रों में पुलिस फोर्स की उपस्थिति की समीक्षा की। उन्होंने आम नागरिकों से संवाद कर उन्हें सुरक्षित वातावरण में त्यौहार और जुमे की नमाज़ अदा करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी आशुतोष…

गदरपुर: महिला ने पति व ससुराल पक्ष पर मारपीट, धमकी और गौकशी में संलिप्तता के गंभीर आरोप लगाए

ऊधम सिंह नगर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अक्टूबर 2025 गदरपुर क्षेत्र के वार्ड नंबर 9 इस्लामनगर की निवासी मुस्कान पत्नी फईम हॉल ने थाना गदरपुर में एक लिखित प्रार्थना पत्र देकर अपने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रार्थिनी मुस्कान ने अपने पत्र में आरोप लगाया है कि उसका पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता है और जान से मारने की धमकी देता है। इतना ही नहीं, उसने अपनी पुत्री के फोटो को अन्य महिलाओं के साथ मिलकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है, जिससे…

फर्रुखाबाद:राजेपुर में कन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं को साइबर क्राइम के प्रति किया जागरूक।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अक्टूबर 2025 प्रभारी निरीक्षक थाना राजेपुर द्वारा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं को साइबर क्राइम और ऑनलाइन सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर पुलिस द्वारा छात्राओं को इंटरनेट पर सुरक्षित व्यवहार, सोशल मीडिया की सावधानियाँ और साइबर अपराधों से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने छात्राओं को बताया कि व्यक्तिगत जानकारी, पासवर्ड और बैंक डिटेल्स की सुरक्षा कितनी महत्वपूर्ण है। साथ ही, उन्होंने साइबर अपराध की विभिन्न प्रकार की घटनाओं जैसे ऑनलाइन फ्रॉड,…

फर्रुखाबाद:थाना कम्पिल एंटी रोमियो टीम ने मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत महिलाओं को किया जागरूक।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अक्टूबर 2025 थाना कम्पिल की एंटी रोमियो टीम ने मिशन शक्ति अभियान फेस 5.0 के अंतर्गत ग्राम पहाड़पुर में महिलाओं को सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया। टीम ने एक लव्य कोचिंग सेंटर में जाकर वहां उपस्थित छात्राओं और महिला प्रशिक्षिकाओं को इस अभियान के तहत उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों और सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी दी। एंटी रोमियो टीम ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, उन्हें आत्मरक्षा के उपायों से अवगत कराना और…

फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक,क्षेत्राधिकारी व प्रभारी निरीक्षक ने दी सुरक्षा संबंधी जानकारी।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अक्टूबर 2025 मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं को आत्मनिर्भर व सजग बनाने के उद्देश्य से चौकी क्षेत्र ताजपुर स्थित चौधरी नेत्रपाल सिंह इंटर कॉलेज में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद श्री अजय वर्मा तथा प्रभारी निरीक्षक थाना मोहम्मदाबाद श्री विनोद कुमार शुक्ला उपस्थित रहे। इस अवसर पर अधिकारियों ने छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों 1090 (महिला शक्ति हेल्पलाइन), 102 (स्वास्थ्य सेवा), 108 (आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा), 112 (आपातकालीन सहायता), 101 (फायर सर्विस),…

कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस का फीता काट कर किया शुभारंभ।

राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जिला अस्पताल कासगंज में एक स्वास्थ्य कैंप लगाया गया जिसमें जिलाधिकारी प्रणय सिंह द्वारा फीता काट कर शुभारंभ किया गया। इसमें सर्वप्रथम नोडल अधिकारी डॉक्टर उत्कर्ष यादव द्वारा इसकी जानकारी दी गई। इस वर्ष के विषय पर बड़े पैमानों पर आपात स्थितियों के दौरान मानसिक स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने की चुनौतियां किस प्रकार होती हैं जैसे बाढ़ आ जाए या फसल सूख जाए ,फसल बर्बाद हो जाए या एग्जाम का समय स्टूडेंट परेशान रहते हैं तो इस तरह की…

फर्रुखाबाद:तथागत सम्भ्रान्त नागरिक सामाजिक संगठन की बैठक 12 अक्टूबर को

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अक्टूबर 2025 शाक्य कुशवाहा मौर्य सैनी समाज की प्रतिनिधि सभा — तथागत सम्भ्रान्त नागरिक सामाजिक संगठन (TSS) की एक आवश्यक बैठक आगामी रविवार, 12 अक्टूबर 2025 को आयोजित की जाएगी। यह बैठक सुबह 11 बजे आर.पी. पैलेस (मेडिक्म हॉस्पिटल), कायमगंज बाईपास रोड, नगला खैरबन्द में होगी। बैठक की अध्यक्षता संगठन के पदाधिकारियों द्वारा की जाएगी। बैठक में समाज के सामाजिक एवं आर्थिक विकास, प्रतिभा सम्मान समारोह के आयोजन, तथा टेलीफोन डायरेक्टरी के लिए शेष ग्रामों से नाम एकत्र करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की…

फर्रुखाबाद में तम्बाकू प्रतिस्थापन हेतु किसानों के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू – यूपीडास्प ने जारी की सूचना

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अक्टूबर 2025 जिला परियोजना समन्वय इकाई, यूपीडास्प (उत्तर प्रदेश विविध कृषि विकास परियोजना) फर्रुखाबाद की ओर से किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। कृषि विवधीकरण परियोजना अन्तर्गत सीडीपी-टीआर (तम्बाकू प्रतिस्थापन परियोजना) के तहत जनपद फर्रुखाबाद में क्लस्टर प्रदर्शन एवं यंत्रीकरण के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 14 अक्टूबर 2025 से 13 नवम्बर 2025 तक खोली जाएगी। इस परियोजना का उद्देश्य जिले में तम्बाकू की खेती को कम करते हुए किसानों को गेहूं, सरसों एवं रबी सब्जियों जैसी वैकल्पिक फसलों की ओर प्रोत्साहित…

फर्रुखाबाद:महिलाओं के स्वावलंबन की दिशा में बड़ा कदम बैंक प्रबंधकों को जिलाधिकारी ने दिए सशक्तिकरण के निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अक्टूबर 2025 राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जनपद की बैंक शाखाओं के शाखा प्रबंधकों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन विकास भवन सभागार में किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ जिलाधिकारी फर्रुखाबाद द्वारा किया गया। उन्होंने बैंक प्रबंधकों को निर्देशित किया कि वे सी.सी.एल. (Cash Credit Limit) तथा एंटरप्राइज फाइनेंसिंग के लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूर्ण करें, ताकि गरीब तबके की महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें। जिलाधिकारी ने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में बैंक अधिकारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी शाखा…

फर्रुखाबाद: बुद्ध की करुणा: जिसने मानवता को दिशा दी, वही भारत आज ज्ञान के दीप तले अंधकार में।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अक्टूबर 2025 जब से मानव ने तथागत गौतम बुद्ध को जाना, तब से विश्व ने करुणा, मैत्री, और समानता की नई परिभाषा जानी। बुद्ध के बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय के सिद्धांत ने न केवल भारत बल्कि संपूर्ण विश्व को शांति और समता का संदेश दिया। यह विडंबना ही है कि जिस भारतभूमि पर ज्ञान का यह दीपक पहली बार प्रज्वलित हुआ, वहीं आज भी अंधकार—अज्ञान और भेदभाव का—गहराता जा रहा है। लेखक महेंद्र सिंह शाक्य (चीफ एडवाइजर, भारतीय जीवन बीमा निगम, फर्रुखाबाद) ने अपने प्रेरक…

फर्रुखाबाद:कमालगंज पुलिस और अभियुक्तों के बीच मुठभेड़, तीन वांछित गिरफ्तार एक के पैर में लगी गोली।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अक्टूबर 2025 अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कमालगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान एक अभियुक्त ने पुलिस पर फायर झोंक दिया, जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल को तत्काल सीएचसी कमालगंज में भर्ती कराया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार तथा क्षेत्राधिकारी अमृतपुर श्री संजय वर्मा के निर्देशन…

फर्रुखाबाद:हर कदम शक्ति की ओर! RUN FOR EMPOWERMENT रैली से गूंजा सशक्तिकरण का संदेश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अक्टूबर 2025 मिशन शक्ति फेस 5.0 के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘RUN FOR EMPOWERMENT’ रैली का आयोजन पुलिस लाइन ग्राउंड, फतेहगढ़ से किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ, जिसमें जनपद के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली का उद्देश्य बालिकाओं और महिलाओं में समानता, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूकता फैलाना था। छात्राओं ने हाथों में स्लोगन और बैनर लेकर नारे लगाए— “हर कदम—एक संकल्प, हर साँस—एक शक्ति।”…

इटावा: समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व नेताजी मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि पर सैफई में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया

सपा मुखिया अखिलेश यादव, प्रो रामगोपाल यादव, शिवपाल सिंह यादव समेत सपा के कई छोटे बड़े नेता सैफई पहुंचे। नेताजी मुलायम सिंह यादव की समाधि स्थल पर सपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ अपने नेता को श्रद्धांजिल देने पहुंचे।सपा मुखिया अखिलेश यादव, प्रो रामगोपाल यादव, शिवपाल सिंह यादव, सांसद धर्मेंद्र यादव, सांसद डिंपल यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव, विधायक तेजप्रताप यादव, सांसद देवेश शाक्य, सांसद जितेंद्र दोहरे, जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव, गोपाल यादव, पूर्व एमएलसी अरविंद यादव समेत सपा के वरिष्ठ नेताओं ने नेता जी को पुष्प…

सांसद एडवोकेट चन्द्र शेखर आज़ाद ने प्रधानमंत्री को भेजा पत्र, बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम जी को “भारत रत्न” से सम्मानित किए जाने की माँग दोहराई

नगीना:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 अक्टूबर 2025 आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना (उत्तर प्रदेश) से सांसद एडवोकेट चन्द्र शेखर आज़ाद ने भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर बहुजन समाज के महान जननायक मान्यवर साहब कांशीराम जी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “भारत रत्न” से सम्मानित किए जाने की माँग पुनः दोहराई है। सांसद चन्द्र शेखर ने अपने पत्र में कहा है कि कांशीराम साहब ने अपना संपूर्ण जीवन समाज के उत्थान, समानता और सामाजिक परिवर्तन के लिए समर्पित किया। उन्होंने “जिसकी जितनी…

बिहार चुनाव : महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर घमासान, कांग्रेस ने तैयार की उम्मीदवारों की लिस्ट!

चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। लेकिन अभी तक राज्य में एनडीए और महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर मामला फंसा हुआ है। NDA के साथ-साथ इंडिया गठबंधन में भी सीट बंटवारे को लेकर खींचतान जारी है। तेजस्वी यादव के पोलो रोड स्थित आवास पर बैठकों का दौर जारी है। सीट बंटवारा अभी तय नहीं हुआ है लेकिन गठबंधन की कुछ पार्टियों ने कई जगह अपने प्रत्याशी भी फाइनल कर दिया है। इसमें कांग्रेस सबसे आगे है। कांग्रेस ने प्रत्याशी चयन को लेकर…

टेस्ट मैच: वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ करने उतरेगा भारत

आज से भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत हो रही है। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया ने पहला टेस्ट पारी के अंतर से जीता था। भारत के पास वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ कर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में अपनी स्थिति को मजबूत करने का मौका होगा।

महिला विश्व कप : दक्षिण अफ्रीका ने रोका भारत का विजय रथ

महिला विश्व कप का रोमांचक मुकाबला विशाखापत्तनम में खेला गया जिसमें भारतीय महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऋचा घोष की 94 रनों की पारी की बदौलत 49.5 ओवर में 10 विकेट पर 251 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 48.5 ओवर में सात विकेट खोकर 252 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस शिकस्त के साथ भारतीय महिला टीम का विजय रथ थम गया। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली टीम ने श्रीलंका को 59 रन और पाकिस्तान को 88 रन से हराया था। इस जीत…