फर्रुखाबाद: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 सितम्बर 2025 तहसील सदर क्षेत्र के मोहल्ला रकाबगंज खुर्द में सोमवार की देर रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय मोहित के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, मोहित की शादी करीब चार वर्ष पूर्व हुई थी और वह शादी के बाद से ही अपने ससुराल में रह रहा था। बीती रात लगभग 2 बजे अचानक उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस…

कानपुर देहात : पुलिस मुठभेड़ में ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

कानपुर देहात:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 सितम्बर 2025 जिले के सिकंदरा और राजपुर थाना क्षेत्रों में लगातार हो रही ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी की घटनाओं का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने दो शातिर चोरों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया। इस पर आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में दोनों अभियुक्त घायल हो गए, जिन्हें दबोच लिया गया। मौके से चोरी की ट्रैक्टर-ट्रॉली भी बरामद की…

लखनऊ:उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवाओं में तबादले, 13 अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 सितंबर 2025 उत्तर प्रदेश शासन ने सोमवार देर रात प्रशासनिक फेरबदल करते हुए विभिन्न जनपदों और निदेशालयों में तैनात 13 अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव किया है। शासन द्वारा जारी सूची के अनुसार कई अपर जिलाधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी और उपजिलाधिकारी स्तर के अधिकारियों को नये पदों पर भेजा गया है। मुख्य तबादले इस प्रकार हैं: श्री राम प्रकाश, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), महोबा को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण बनाया गया है। कुंवर पंकज, मुख्य राजस्व अधिकारी, प्रयागराज को अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व),…

लखनऊ:यूपी में बिजली कर्मियों का हल्लाबोल, निजीकरण प्रक्रिया निरस्त करने की मांग तेज

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 सितंबर 2025 विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण की चल रही प्रक्रिया को प्रबंधन और निजी घरानों की मिलीभगत करार देते हुए इसे तुरंत निरस्त करने की मांग की है। समिति ने कहा कि निजीकरण की तैयारी स्टैंडर्ड बिडिंग डॉक्यूमेंट 2025 के आधार पर की जा रही है, जिसे अब तक सार्वजनिक नहीं किया गया है। संघर्ष समिति ने आरोप लगाया कि यह दस्तावेज पूरी तरह निजी कंपनियों के पक्ष में तैयार किया गया है।…

एटा : कानपुर बौद्ध पार्क को शिवालय में बदलने से बौद्ध लोगों में आक्रोश

बौद्ध आर्मी संगठन उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में उपजिलाधिकारी अलीगंज को कानपुर के गौतम बुद्धा पार्क को शिवालय पार्क में परिवर्तन करने के संबंध में ज्ञापन दिया गया बौद्ध अनुयािइयों में इसको लेकर प्रदेश सरकार में काफ़ी आक्रोश व्यक्त किया जिसमें उपस्थिति रहे बौद्ध आर्मी संगठन प्रदेश अध्यक्ष कन्हैया लाल शाक्य, प्रदेश सचिव इंद्रपाल शाक्य, जिला अध्यक्ष विवेक शाक्य, जिला कोषाध्यक्ष अवनीश कुमार, जिला सचिव पुरुषोत्तम शाक्य , विनोद कुमार,पुष्पेंद्र शाक्य नेत्रपाल गौतम अनेक पधाधिकारी उपस्थिति रहे।

इटावा: पत्नी-बच्चों की तलाश में भटकता पीड़ित, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप– आत्महत्या की चेतावनी

इटावा:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 सितम्बर 2025 जनपद के थाना पछायगांव क्षेत्र के सुरेखीपुरा निवासी सुनील कुमार ने अपनी पीड़ा बयां करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित एक प्रार्थना पत्र भेजा है। प्रार्थी ने अपनी पत्नी खुशबू और दो बच्चों के गायब होने की शिकायत दर्ज कराने में पुलिस की लापरवाही और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। सुनील कुमार का कहना है कि उसकी पत्नी खुशबू 25 जून 2025 को कुलदीप कश्यप निवासी राजेपुर मंडल, जनपद फर्रुखाबाद के साथ अहमदाबाद चली गई थी। इस दौरान वह अपने साथ दो बच्चे…

कासगंज : अधिकतम प्रमाणपत्र आवेदनों के निस्तारण में कासगंज फिर रहा उत्तर प्रदेश में नंबर-1

01 सितंबर 2025: जनपद कासगंज ने एक बार फिर अगस्त 2025 के माह में ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन प्रमाण पत्र आवेदनों के निस्तारण में उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। ऑनलाइन प्रमाण पत्रों के सर्वाधिक निस्तारण के साथ, जनपद कासगंज ने अलीगढ़ मंडल में ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर दी जा रही सेवाओं में अपनी शीर्ष स्थिति बनाए रखी है। ई-डिस्ट्रिक्ट शासन की एक महत्वपूर्ण और प्राथमिकता वाली योजना है, जिसके अंतर्गत नागरिकों को विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र जैसे आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र ऑनलाइन उपलब्ध…

प्रयागराज : रबी 2025-26 में कृषको को दलहनी व तिलहनी फसलों का निःशुल्क बीज मिनीकिट प्राप्त करने का सुनहरा अवसर

प्रिय किसान बन्धु, राज्य सरकार द्वारा वित्तपोषित निःशुल्क दलहनी ,वं तिलहनी फसल के बीज मिनीकिट वितरण एवं प्रसार कार्यक्रम के अर्न्तगत 2025-26 में दलहनी फसलें चना (16 किग्रा.), मटर (20 किग्रा.) मसूर (8 किग्रा.) एवं सरसों (02 किग्रा.) के बीज मिनीकिट कृषकों को निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। इन मिनीकिट के लाभार्थियों का चयन ई-लॉटरी पद्धति द्वारा जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति के माध्यम से पारदर्शी ढंग से किया जायेगा। इच्छुक कृषक जो इस योजनार्न्तगत निःशुल्क बीज मिनीकिट का लाभ प्राप्त करना चाहते है, उन्हें कृषि दर्शन-2…

पीलीभीत : उप जिलाधिकारी कलीनगर द्वारा बन्दर बोझ का निरीक्षण गया।

जनपद क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से खेत खलिहान व नदी नाले पानी से उफान पर हैं। वहीं जनपद के अलग अलग तहसील क्षेत्रों का हाल चाल पर जिलाधिकारी नजर बनाए हुए हैं। जहां उन्होंने पूरनपुर,कलीनगर व बीसलपुर के उपजिलाधिकारियों बाढ़ व बढ़े हुए पानी व उससे होने बाली परेशानियों पर नजर बनाए रखने को निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह के निर्देशों के क्रम में उप जिलाधिकारी कलीनगर एवं उप जिलाधिकारी बीसलपुर द्वारा तहसील क्षेत्रान्तर्गत अत्याधिक बारिश होने के कारण जलभराव वाले ग्रामों का निरीक्षण किया गया।…

प्रयागराज: अधिकारी महोदय द्वारा कार्यवाही किए जाने हेतु समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय द्वारा जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय/राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों व निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ आज दिनांक 01.09.2025 को सायं 5ः30 बजे आयोजित बैठक में सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय/राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति हेतु अनुरोध किया गया तथा मतदेय स्थलों में अनुभागों (section) के सृजन के संबंध में जानकारी देते हुए उनसे सहयोग की अपेक्षा की गई एवं इस संबंध में कार्यवाही किए जाने हेतु समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये। द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार…

प्रयागराज : राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 सितंबर को

दिनांक 01.09.2025 को माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज संजीव कुमार के निर्देशानुसार समस्त राष्ट्रीयकृत एवं प्राइवेट बैंकों के जनरल मैनेजर व जिला कोऑर्डिनेटर के साथ दिनांक 13.09.2025 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु नोडल अधिकारी रविकांत ए0डी0जे की अध्यक्षता में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज दिनेश कुमार गौतम द्वारा बैठक आहूत की गई।सभी बैंकों के जी एम/एजीएम व डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर उपस्थित हुए। पूरे राष्ट्र में नेशनल लोक अदालत का आयोजन बैंकों के ऊपर वित्तीय भार को कम करने व ऋण वसूली हेतु…

फर्रुखाबाद: नाबालिग से दुष्कर्म प्रकरण में दो आरोपी गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 सितम्बर 2025 जनपद के थाना कम्पिल पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार और क्षेत्राधिकारी कायमगंज श्री राजेश द्विवेदी के नेतृत्व में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। घटना का विवरण दिनांक 30 अगस्त 2025 को वादी की नाबालिग पुत्री शौच के लिए गई थी। उसी दौरान ग्राम सवितापुर निवासी आरोपी नितिन और शरवन उर्फ…

कानपुर में गौतम बुद्ध पार्क का नाम बदलने की योजना पर बवाल, सांसद नीरज मौर्य ने सीएम को भेजा पत्र

आँवला:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 सितम्बर 2025 कानपुर में नगर निगम द्वारा गौतम बुद्ध पार्क का नाम बदलकर “शिवालय पार्क” करने की घोषणा ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। इस विषय पर ऑवला लोकसभा सपा सांसद नीरज मौर्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर इस फैसले पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। सांसद ने क्या कहा? सांसद नीरज मौर्य ने अपने पत्र (पत्रांक: 157/MP/25, दिनांक: 01 सितंबर 2025) में लिखा है कि यह निर्णय पूर्णतः जनविरोधी है और भगवान बुद्ध के अनुयायियों की भावनाओं को…

फर्रूखाबाद में बेड एंड ब्रेकफास्ट एवं होम स्टे नीति-2025 पर समीक्षा बैठक

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 सितम्बर 2025 कलेक्ट्रेट सभागार में आज सायं 5:00 बजे जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश बेड एंड ब्रेकफास्ट एवं होम स्टे नीति-2025 के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नीति के प्रावधानों, आवेदन प्रक्रिया और आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई। पंजीकरण व शुल्क इस नीति के तहत प्राप्त आवेदनों का स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा और समुचित पाए जाने पर अनुमति प्रदान की जाएगी। अभी तक एक आवेदन प्राप्त हुआ है। ग्रामीण क्षेत्र में पंजीकरण शुल्क…

फर्रूखाबाद में पीईटी-2025 परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 सितम्बर 2025 कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आगामी प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (पीईटी)-2025 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा को शुचितापूर्ण और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिले में 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए पीईटी-2025 परीक्षा जनपद में 06 और 07 सितंबर को आयोजित होगी। इसके लिए कुल 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी — प्रथम पाली: सुबह 10:00 बजे से द्वितीय…

फर्रुखाबाद में लगेगा फैमिली आईडी नामांकन शिविर, सभी लाभार्थियों से अपील

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 सितम्बर 2025 शासन की ओर से फैमिली आईडी –एक परिवार एक पहचान योजना को लेकर जनपद में व्यापक स्तर पर नामांकन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अतुल राठौर ने बताया कि यह शिविर विशेष रूप से उन लाभार्थियों के लिए आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका अब तक राशन कार्ड जारी नहीं हुआ है। किन-किन योजनाओं के लाभार्थी कर सकेंगे नामांकन? ऐसे लाभार्थी जो निम्नलिखित योजनाओं के अंतर्गत आते हैं और जिनका राशन कार्ड नहीं बना है, वे फैमिली…

नई दिल्ली:एससीओ समिट में प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति पुतिन की अहम मुलाकात

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 सितम्बर 2025 तिआनजिन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के दौरान भारत के प्रधानमंत्री और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस मुलाकात को दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है। बैठक में द्विपक्षीय सहयोग के कई प्रमुख क्षेत्रों—व्यापार, उर्वरक, अंतरिक्ष, सुरक्षा और संस्कृति—पर विस्तार से चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि भारत-रूस संबंध केवल आर्थिक और रक्षा क्षेत्र तक सीमित नहीं हैं, बल्कि…

फर्रुखाबाद में शुरू हुआ “नो हेलमेट-नो पेट्रोल” अभियान, पहले ही दिन 28 चालान, ₹85,500 जुर्माना वसूला

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 सितम्बर 2025 शासन के निर्देश पर जनपद स्तर पर “नो हेलमेट-नो फ्यूल” अभियान 01 सितम्बर से 30 सितम्बर 2025 तक चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को जिला प्रशासन व यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एआरटीओ फर्रुखाबाद सुभाष राजपूत, यातायात प्रभारी सत्येन्द्र कुमार, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अनिल कुमार यादव एवं वरिष्ठ सहायक राजीव कुमार मौजूद रहे। अधिकारियों ने पेट्रोल पंप स्वामियों व कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना हेलमेट…

फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बैंक चेकिंग अभियान, सुरक्षा व्यवस्था पर खास जोर

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 सितम्बर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों द्वारा बैंक चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में स्थित बैंकों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अभियान के दौरान बैंकों में लगे CCTV कैमरों की कार्यप्रणाली, इमरजेंसी अलार्म की स्थिति एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों की जांच की गई। साथ ही बैंक में आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी भी की गई ताकि किसी भी आपराधिक गतिविधि को पहले ही रोका…

फर्रुखाबाद:गुतासी बिजली घर पर भ्रष्टाचार चर्म पर, JE की मनमानी, उच्च स्तरीय जांच की मांग।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 सितम्बर 2025 जनपद के 33/11 के.वी. फीडर गुतासी से जुड़े बिजली विभाग पर गंभीर आरोप लगे हैं। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया है कि विभागीय कर्मचारी और अधिकारी बिजली चोरी के नाम पर धन उगाही में लिप्त हैं, जबकि बकायेदारों को नए कनेक्शन आसानी से रुपये लेकर जारी कर दिए जाते हैं। FIR में विवाद ग्राम गुतासी निवासी नन्हेंलाल की पत्नी आरती ने घरेलू बिजली कनेक्शन लेने के लिए 1 किलोवाट का ऑनलाइन आवेदन किया था। नियम के अनुसार आवेदन के चार दिन के अंदर सर्वे…