फर्रुखाबाद:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत सांसद मुकेश राजपूत ने किया पौधारोपण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 सितंबर 2025 सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम का आयोजन खानपुर स्थित एसटीपी प्लांट परिसर में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद मुकेश राजपूत ने पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत की और संगोष्ठी को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस (17 सितंबर) से शुरू हुआ यह सेवा पखवाड़ा अभियान आगामी 2 अक्टूबर तक चलेगा। वन विभाग की जानकारी के अनुसार इस अवसर पर कुल 75 पौधे रोपे गए। संगोष्ठी को संबोधित करते…

प्रयागराज : नवनियुक्त मण्डलायुक्त ने अपना पदभार संभाला

नवनियुक्त मण्डलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल, शुक्रवार को प्रयागराज पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। मण्डलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल 2008 बैच की आईएएस है। नवनियुक्त मण्डलायुक्त इसके पूर्व बरेली मण्डल के मण्डलायुक्त पद पर तथा जनपद-बलिया, बस्ती, उन्नाव एवं महाराजगंज में जिलाधिकारी के पद पर कार्य करने के साथ-साथ अन्य विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर भी कार्य के दायित्व का निर्वहन कर चुकी हैं। सर्किट हाउस पहुंचने पर मण्डलायुक्त को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

मैनपुरी को मिलीं समर स्पेशल ट्रेनें ?

रेलवे ने मैनपुरी के यात्रियों की सुविधा के लिए समर और फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। यह निर्णय लंबे समय से चली आ रही मांग और सांसद डिंपल यादव द्वारा रेल मंत्री को लिखे गए पत्र के बाद लिया गया है। इन नई सेवाओं से मैनपुरी से गोरखपुर, बनारस, मुंबई और बड़ोदरा तक की यात्रा अब सीधी और सुगम हो गई है। रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, मुंबई सेंट्रल से बनारस के बीच वातानुकूलित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन (गाड़ी संख्या 09083) का संचालन मैनपुरी होकर किया…

रायबरेली : ट्रेन की चपेट मे आने से युक्ती की हुई दर्दनाक मौत क्षेत्र मे मचा हड़कंप

डलमऊ : शुक्रवार की सुबह लगभग 8:30 बजे डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के कनहा गांव में शंभू मुखिया स्कूल के पास रेलवे लाइन पर एक 18 वर्षीय युवती की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना इतनी भयावह थी कि शव क्षत-विक्षत हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और काफी प्रयासों के बाद मृतका की पहचान लालगंज कोतवाली क्षेत्र के वाजपेईपुर मजरे सोंडासी निवासी क्षमा देवी उर्फ रक्षा पुत्री रामलखन सोनकर के रूप में हुई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच…

रायबरेली : कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी अर्जुन पासवान ने किया स्टाइल मेंस वियर का उद्घाटन

सलोन क़स्बा चौराहा मेन रोड सलोन रायबरेली श्याम मार्किट शॉप नंबर 41 का कांग्रेस पूर्व प्रत्याशी सलोन अर्जुन पासी ने स्टाइल मेंस वियर शॉप का किया उद्घाटन भारी संख्या में लोग रहे मौजूद जिसमे शॉप के ऑनर सुफियान ने बताया आज़ जुमा बाद स्टाइल मेंस वियर शॉप का अर्जुन पासी ने उद्घाटन किया जिसमें कांग्रेस के कई कार्यकर्त्ता मौजूद रहे जिसमे बताया गया की हमारे यहाँ 15 साल से लेकर 40 तक के लोगो के टीशर्ट जीन्स शर्ट आदि चीजें उपलब्ध है अगर किसी को विजिस्ट करना हो तो श्याम…

नगरपालिका परिषद जौनपुर के तत्वाधान में सभाषद द्वारा चलाया गया स्वच्छ मिशन कार्यक्रम

जौनपुर जिले के डेरायुसुफ चम्बलतारा गाँव में नगरपालिका परिषद के तत्वावधान में सभाषद देवानंद मौर्य के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया ।मौके पर क ई सामाजिक कार्यकर्ता की उपस्थिति रही जिसमें रंजीत मौर्य , विजय कुमार मौर्य, जगदीश मौर्य ,शिवानन्द मौर्य सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।साथ ही साथ प्रदेश सरकार द्वारा चलाये गये स्वच्छता कार्यक्रम पर विचार विमर्श कर स्वच्छता मिशन की सराहना की गयी । सभी क्षेत्रवासी ने यह संकल्प लिया की हम अपने आसपास के क्षेत्रों में साफ सफाई पर विशेष कार्य करेंगे

लखनऊ : सपा महासचिव शिवपाल यादव का फोन न उठाना बुलंदशहर डीएम श्रुति को भारी पड़ गया।

शिवपाल ने उन्हें कॉल किया था, लेकिन डीएम ने रिसीव नहीं किया। शिवपाल सिंह ने विधानसभा पीठ से उपरोक्त शिकायत कर दी।शिकायत के बाद विधानसभा सचिवालय ने डीएम को नोटिस जारी किया। नोटिस मिलने के बाद डीएम श्रुति को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने नोटिस का जवाब देने की वजाय, शिवपाल सिंह यादव से तत्काल माफी मांगी। शिवपाल ने उन्हें माफ कर दिया।

कानपुर देहात के डीएम कपिल सिंह को राज्यपाल ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

कानपुर देहात:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 सितंबर 2025 जिले के जिलाधिकारी (DM) आईएएस कपिल सिंह को उनके उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्य, जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और पारदर्शी शासन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए राज्यपाल द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि डीएम कपिल सिंह ने अपने कुशल नेतृत्व, संवेदनशीलता और नवाचारपूर्ण कार्यशैली से कानपुर देहात जिले को विकास की नई दिशा दी है। उनकी मेहनत और दूरदर्शी सोच से सरकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक समय पर और प्रभावी ढंग से पहुंचा है।…

कानपुर देहात की सीडीओ लक्ष्मी एन को राज्यपाल ने किया सम्मानित

कानपुर देहात:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 सितंबर 2025 जिले के लिए गर्व का क्षण तब आया जब मुख्य विकास अधिकारी (CDO) लक्ष्मी एन को उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली और विकास कार्यों में नवाचारपूर्ण योगदान के लिए राज्यपाल द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। राज्यपाल ने समारोह के दौरान कहा कि लक्ष्मी एन जैसे युवा और ऊर्जावान अधिकारी ग्रामीण विकास और जनकल्याण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की मिसाल पेश कर रहे हैं। उनके प्रयासों से जनपद कानपुर देहात में सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान तक पहुंच रहा है।…

शाहजहाँपुर पुलिस का प्रोजेक्ट उम्मीद , तनाव प्रबंधन की अनोखी पहल

शाहजहाँपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 सितंबर 2025 पुलिस कर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन को लेकर शाहजहाँपुर पुलिस ने एक सराहनीय पहल की है। रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में प्रोजेक्ट उम्मीद (समग्र मानसिक स्वास्थ्य) के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में विभिन्न थानों के पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और महिला आरक्षियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। मुख्य वक्ता मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. हरीश रस्तोगी (एल.एल.आर.एम. मेडिकल कॉलेज, मेरठ) ने तनाव, अवसाद, आत्महत्या की प्रवृत्ति, नशे की लत और कार्यस्थल की चुनौतियों से निपटने के…

प्रयागराज : जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक आयोजित की जिसमें जिलाधिकारी के द्वारा जल जीवन मिशन के संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए सभी कार्यो को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं l उन्होंने एलएनटी, गजा इंजिनियरिंग, वीपीआरपीएल तीनों कार्यदाई संस्थाओं को तल्ख निर्देश दिये कि बजट के इंतजार में कार्य की गति न धीमी करने के लिए कहा है l उन्होंने एलएंड टी को सख्त लहजे में कहा गया की जिन राजस्व ग्राम में नियमित जलापूर्ति…

फर्रुखाबाद: कायमगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की बाइक सहित 2 शातिर चोर गिरफ्तार।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 सितंबर 2025 अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कायमगंज कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चोरी की गई मोटरसाइकिल सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह तथा क्षेत्राधिकारी कायमगंज श्री राजेश कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में यह कार्रवाई 18 सितंबर 2025 को की गई। मामला ऐसे खुला दिनांक 16 सितंबर को वादी अनूप कुमार पुत्र रामशरण निवासी नगला कोठी जिराऊ, ने…

प्रयागराज: सदस्य ने आईईआरटी कैंपस छात्रावास का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य श्री रमेश चन्द्र कुण्डे ने गुरूवार को संगम सभागार में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति से जुडी योजनाओं एवं उत्पीड़न की समीक्षा करते हुए सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा जो भी योजनाएं संचालित की जा रही है, उसका जमीनी स्तर पर सभी पात्रों को अनिवार्य रूप से लाभ प्राप्त हो। बैठक में नगर निगम, नगर पंचायत, सूडा/डूडा, जिला समाज कल्याण विभाग, उद्योग विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों से सम्बंधित योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा…

बिग बॉस 19: तान्या करना चाहती है शादी, चौंका देगा लड़का चुनने का तरीका ?

बिग बॉस 19 के 18 सितंबर के एपिसोड हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। कैप्टेंसी टास्क में अफरा-तफरी देखी गई। अभिषेक और अवेज़ दरबार के बीच मुकाबले के दौरान हाथापाई हो जाती है, जिससे घरवाले हैरान रह जाते हैं। इससे पहले तान्या बेड पर सोते समय बेहद फनी बातें करती दिख रही है। वे अपनी शादी की बात करती हैं। अचानक नीलम से कहती हैं, यार अब तो शादी करनी है। मेरा स्वयंवर करा दो, मैं तो खूब सारे लड़कों में से अपना वर तलाश करूंगी। तान्या ने जताई ग्वालियर…

कानूनी जंग के बीच लगेगी लॉटरी! ‘जॉली’ बनकर पहले ही दिन अक्षय-अरशद छापेंगे करोड़ों ?

19 सितंबर यानी आज जॉली एलएलबी 3 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और एडवांस बुकिंग के आखिरी आंकड़े सामने आ गए हैं. इन आंकड़ों से फिल्म की शुरुआती कमाई का अंदाजा लगाना आसान हो गया है. प्री-सेल्स के आंकड़ों के जरिए ये कहना गलत नहीं होगा कि अक्षय कुमार और अरशद वारसी की यह कोर्टरूम कॉमेडी पहले दिन ही अच्छी कमाई कर सकती है. फिल्म को लेकर लोगों के बीच काफी बज भी देखनें को मिल रहा है. जॉली एलएलबी 3 में अक्षय कुमार और अरशद वारसी के अलावा…

ओमान के खिलाफ सूर्यकुमार यादव रचेंगे T20i में नया इतिहास, ऐसा करने वाले बनेंगे दूसरे भारतीय ?

टीम इंडिया के टी20i कप्तान सूर्यकुमार यादव एक नया कीर्तिमान स्थापित करने के काफी करीब पहुंच गए हैं। एशिया कप 2025 में भारतीय टीम का अगला और ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला 19 सितंबर, शुक्रवार को ओमान के खिलाफ खेला जाना है। ग्रुप ए के इस मैच में सूर्या एक अद्भुत रिकॉर्ड अपने नाम लिखवा लेंगे। दरअसल, मिस्टर 360° सूर्या छक्कों के एक महारिकॉर्ड से रोहित शर्मा के बराबरी करने वाले हैं। भारत और ओमान का मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होगा। सूर्या की कप्तानी वाली भारतीय…

कौन हैं सचिन यादव, भारत के नए भाला फेंक स्‍टार जिन्‍होंने नीरज चोपड़ा को पछाड़ा

भारत के भाला फेंक स्टार सचिन यादव ने गुरुवार को जापान के टोक्यो में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के फ़ाइनल में शानदार प्रदर्शन किया। ज़्यादातर चर्चा नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम के बीच भारत-पाकिस्तान मुक़ाबले को लेकर थी, लेकिन नेशनल स्टेडियम में हुए एशियाई मुक़ाबले में सचिन ने बाज़ी मार ली। 25 वर्षीय सचिन ने फ़ाइनल में अपने पहले ही प्रयास में 86.27 मीटर (व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ) का विशाल थ्रो फेंककर नीरज (8वें) और अरशद (10वें) दोनों से आगे रहे। यह उनका सर्वश्रेष्ठ प्रयास साबित हुआ, जिससे उन्हें विश्व चैंपियनशिप में…

फर्रुखाबाद:पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला, दो अभियुक्तों को आजीवन कारावास

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 सितंबर 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक लखनऊ के निर्देशन में अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने की कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना कादरीगेट क्षेत्र से जुड़े एक गंभीर मामले में फतेहगढ़ पुलिस एवं अभियोजन पक्ष को बड़ी सफलता मिली है। मुकदमा संख्या 110/2024, वाद संख्या 295/2024 धारा 342, 370, 506, 120बी भादवि एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट थाना कादरीगेट जनपद फतेहगढ़ में नामजद अभियुक्तगण —1. नन्ही पत्नी सुभाष बाथम निवासी शोरा कोठी मन्नीगंज थाना कादरीगेट, फतेहगढ़ 2. सुधीर वर्मा पुत्र दिलेराम निवासी मोहल्ला मन्नीगंज…

फर्रुखाबाद कोर्ट का बड़ा फैसला: 31 साल पुराने मामले में दो अभियुक्तों को 3-3 वर्ष की सजा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 सितंबर 2025 पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशन में अपराधियों को सजा दिलाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत फर्रूखाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कायमगंज क्षेत्र के चर्चित केस मु0अ0स0 201/1994, बाद संख्या 784/2006 धारा 457, 380 भादवि में अभियुक्तगण 1. विजय पाल सिंह पुत्र मदारी लाल तथा 2. ओमपाल सिंह पुत्र मदारी लाल निवासी नगला उम्मेद थाना कायमगंज को दोषसिद्ध कर न्यायालय ने कठोर दंड सुनाया है। फतेहगढ़ पुलिस टीम, मॉनिटरिंग सेल, अभियोजन पक्ष एवं कोर्ट पैरोकारों…

लखनऊ:यूपी में 16 आईपीएस अफसरों का तबादला

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 सितंबर 2025 उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 16 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। गृह विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार कई जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए हैं और कुछ अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। हेमराज मीना (IPS-2012), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आज़मगढ़ से स्थानांतरित होकर पुलिस अधीक्षक, सम्मिलित मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, लखनऊ बनाए गए हैं। संतोष कुमार मिश्रा (IPS-2012), कुशीनगर के पुलिस अधीक्षक से पुलिस अधीक्षक, सम्मिलित मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, लखनऊ भेजे गए…