नई दिल्ली:आईएएस के. बालाजी गृह मंत्रालय में निदेशक नियुक्त

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 सितम्बर 2025 केंद्र सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी के. बालाजी को गृह मंत्रालय में निदेशक के पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति केंद्रीय स्टाफिंग योजना के तहत की गई है। के. बालाजी उत्तर प्रदेश कैडर के 2010 बैच के अधिकारी हैं। उनका कार्यकाल 27 अप्रैल 2027 तक, या फिर अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। इससे पहले वर्ष 2022 में उन्हें पर्यटन मंत्रालय में केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी का निजी सचिव नियुक्त किया गया था। उस समय उनकी नियुक्ति उप…

लखनऊ:आईएएस मोनिका रानी ने संभाला प्रभारी महानिदेशक का कार्यभार

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 सितम्बर 2025 वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मोनिका रानी ने प्रभारी महानिदेशक का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार संभालने के उपरांत उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और पारदर्शिता एवं समयबद्धता पर विशेष जोर दिया। श्रीमती रानी ने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ निपटाया जाएगा तथा आम जनता को सेवाओं का लाभ समय पर और प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान…

लखनऊ:आईएएस पार्थ सारथी सेन शर्मा ने संभाली नई जिम्मेदारी।

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 सितम्बर 2025 उत्तर प्रदेश शासन ने आईएएस अधिकारी पार्थ सारथी सेन शर्मा को प्रमुख सचिव, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग की नई जिम्मेदारी सौंपी है। शुक्रवार को उन्होंने औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण कर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। नई जिम्मेदारी संभालने के बाद श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारना, शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करना और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उन्होंने विभागीय कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी व प्रभावी बनाने के…

औरैया में नवागत पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने संभाला कार्यभार

औरैया:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 सितम्बर 2025 जनपद में नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक भारती ने कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस लाइन में गार्द की सलामी ली और तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्री भारती ने थाना प्रभारियों एवं कर्मचारियों से उनके कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की तथा कार्य की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाना और जनता…

लखनऊ:सोशल मीडिया पर बढ़ाई जाए चौकसी, फेक अकाउंट और अफवाह फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई- सीएम योगी

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 सितम्बर 2025 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सोशल मीडिया पर चौकसी को और अधिक सख्त किया जाए। उन्होंने कहा कि फेक अकाउंट बनाकर अफवाहें और फेक न्यूज प्रसारित करने वाले माहौल बिगाड़ने की कोशिश करते हैं, ऐसे शरारती तत्वों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सोशल व डिजिटल मीडिया के माध्यम से घटनाओं के सही तथ्य समय पर आमजन तक पहुंचाए जाएं, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक…

यूपी CM योगी आदित्यनाथ की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ?

कानून व्यवस्था को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जारी । खाद उपलब्धता,बाढ़ की स्थिति,IGRS की समीक्षा तमाम आलाधिकारी मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे यूपी के सभी वरिष्ठ अधिकारी कॉन्फ्रेंसिंग में मौजूद।विभागों के अपर मुख्य सचिव,प्रमुख सचिवों मौजूद। यूपी के सभी जिलों के आला अफसरों को निर्देश जारी।प्रदेश भर के DM,कप्तान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मौजूद। सभी पुलिस आयुक्त,मंडलायुक्त भी मौजूद। यूपी DGP राजीव कृष्ण,एडीजीएलओ अमिताभ यश पहुंचे।प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री,प्रमुख सचिव गृह भी पहुंचे । प्रदेश भर के CMO और नगर आयुक्त भी मौजूद।कृषि,सहकारिता,बाढ़,सिंचाई विभाग के अफसर भी मौजूद

आते ही छा गई अक्षय कुमार-अरशद वारसी की जोड़ी, साउथ की इन 3 फिल्मों का खेल खत्म ?

अक्षय कुमार की साल 2025 की तीसरी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. उनकी फिल्म जॉली एलएलबी 3 ने दस्तक दे दी है और फिल्म की कमाई के आंकड़े भी आ गए हैं. इस फिल्म में उनके साथ अरशद वारसी भी सेकंड लीड में हैं. अरशद फिल्म के पहले पार्ट का हिस्सा थे और अक्षय कुमार को दूसरे पार्ट के लिए कास्ट किया गया था. इन दोनों ही फिल्मों का कलेक्शन अच्छा रहा था. अब फिल्म के तीसरे पार्ट ने भी धमाकेदार शुरुआत कर दी है. पहले से ही…

टीम इंडिया को झटका, ऑलराउंडर के सिर में लगी गंभीर चोट, छोड़ना पड़ा मैदान ?

एशिया कप 2025 के आखिरी ग्रुप मुकाबले में भारत ने ओमान को 21 रनों से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की. टॉस जीतकर टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 188 रन बनाए, जिसके जवाब में ओमान की टीम 167 रन ही बना सकी. टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही रहा भारत अब 21 सितंबर को सुपर-4 चरण में पाकिस्तान से भिड़ेगा. लेकिन इस अहम मैच से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा. टीम के ऑलराउंडर अक्षर पटेल एशिया कप 2025 के आखिरी लीग मैच में…

ओमान के कप्तान का पाकिस्तान को करारा जवाब, भारत से मैच के बाद बोले- थैंक्यू सूर्या ?

एशिया कप 2025 के 12वें और ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में भारत और ओमान आमने-सामने आए. भारत का यह 250वां मुकाबला था जबकि ओमान के खिलाफ पहला. दोनों टीमों के बीच मुकबला शानदार रहा. टी20 क्रिकेट की नंबर वन टीम ने 20वें रैंक वाली टीम को थोड़े बहुत संघर्ष के बाद 21 रन से आसानी से शिकस्त दी. लेकिन इस मैच के बाद भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जो किया, उसने खेल भावना के स्तर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया. यह पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के…

फर्रुखाबाद:हाथीपुर में 22 सितम्बर को होगी किसान-मजदूर महापंचायत, भाकियू टिकैत ने किया महासंपर्क अभियान।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 सितंबर 2025 जनपद में आगामी 22 सितम्बर 2025 को फर्रुखाबाद के हाथीपुर में प्रस्तावित किसान-मजदूर महापंचायत को सफल बनाने के लिए भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) फर्रुखाबाद इकाई के पदाधिकारियों ने गांव-गांव जाकर व्यापक महासंपर्क अभियान चलाया। गांव-गांव पहुंचकर किसानों से किया संवाद भाकियू टिकैत के जिला अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी एवं ब्लॉक अध्यक्ष (बढ़पुर, मोहम्मदाबाद, कमालगंज, बढ़पुर) हाथीपुर पहुंचे और इसके बाद नजदीकी गांवों में किसानों से मुलाकात की। संपर्क अभियान के दौरान अदिउली, बाबरपुर, न्यामतपुर, सरैया, रेहा, कर्णपुर, जिनैया, साथैया, रानीगढ़ कोल्ड, समाई नगला, महलई,…

फर्रुखाबाद: किसानों के लिए आसान हुआ कीट व रोग नियंत्रण – लॉन्च हुआ राष्ट्रीय कीट निगरानी प्रणाली (NPSS) मोबाइल ऐप

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 सितंबर 2025 किसानों की फसलों को कीट व रोगों से होने वाले नुकसान को रोकने के लिए भारत सरकार ने एक नई पहल की है। राष्ट्रीय कीट निगरानी प्रणाली (National Pest Surveillance System – NPSS) मोबाइल ऐप के माध्यम से अब किसान आसानी से फसलों में लगने वाले कीट/रोग की पहचान कर उसका समय पर समाधान पा सकेंगे। कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से सटीक पहचान यह मोबाइल ऐप कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और मशीन लर्निंग तकनीक पर आधारित है। किसान भाई अपनी फसल की तस्वीर खींचकर ऐप…

फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने किया कोतवाली फतेहगढ़ का औचक निरीक्षण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 सितंबर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने शुक्रवार को कोतवाली फतेहगढ़ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर के विभिन्न शाखाओं एवं सुविधाओं का गहन निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के मुख्य बिंदु निरीक्षण के दौरान एसपी ने सीसीटीएनएस कार्यालय, थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात, बैरक, महिला हेल्प डेस्क और मिशन शक्ति केंद्र का जायजा लिया। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को और अधिक सुव्यवस्थित व पारदर्शी बनाने पर जोर दिया। दी गई हिदायतें एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि थाने में…

फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक ने किया पैदल गश्त, त्योहारों पर शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 सितंबर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक डॉ संजय सिंह ने शुक्रवार को कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र में स्थानीय पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने आगामी त्योहारों को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियों व कर्मचारियों को दिए। आमजन को किया आश्वस्त पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन आमजन की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है…

कन्नौज: पुलिस अधीक्षक ने किया शुक्रवार परेड का निरीक्षण, नवआरक्षियों के प्रशिक्षण की गुणवत्ता की समीक्षा

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 सितंबर 2025 पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने आज रिज़र्व पुलिस लाइन कन्नौज में साप्ताहिक शुक्रवार परेड का निरीक्षण किया और परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों और नवचयनित आरक्षियों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रखने के लिए दौड़ भी लगवाई। अनुशासन और प्रशिक्षण पर जोर निरीक्षण के दौरान टोलीवार ड्रिल करवाई गई और परेड में एकरूपता व अनुशासन को और बेहतर बनाने के लिए प्रभारी पुलिस लाइन को निर्देश दिए गए। इसके साथ ही सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से शस्त्र अभ्यास…

नई दिल्ली:उत्तरी भारत में बाढ़ की तबाही: विकास के नाम पर पर्यावरण से छेड़छाड़ पर उठे सवाल

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 सितंबर 2025 जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड में हाल ही में आई विनाशकारी बाढ़ ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या ‘विकास’ के नाम पर की जा रही पर्यावरण से छेड़छाड़ इस त्रासदी की सबसे बड़ी वजह है। विशेषज्ञों और स्थानीय जनता का मानना है कि पिछले एक दशक में पहाड़ों को काटकर, नदियों के किनारों को कमजोर कर, और जंगलों की अंधाधुंध कटाई करके सरकार ने प्राकृतिक आपदाओं को और भी भयावह बना दिया है। पिछले…

फर्रुखाबाद:नवरात्र व दशहरा पर्व पर मिलावटी खाद्य पदार्थों पर लगाम कसने के लिए एफएसडीए की छापामार कार्रवाई।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 सितंबर 2025 आगामी नवरात्र एवं दशहरा पर्व के मद्देनज़र मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री रोकने और बाजार में उपलब्ध वस्तुओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने जिले में छापामार कार्रवाई की। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0 लखनऊ के आदेश और जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। इसमें खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री शिवदास सिंह, श्री संजय कुमार सिंह, श्री विनोद कुमार और श्री…

शाहजहांपुर:कलेक्ट्रेट में बाल विकास विभाग की बैठक, पोषण माह 2025 की तैयारियों की समीक्षा

शाहजहांपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 सितंबर 2025 आज कलेक्ट्रेट सभागार में बाल विकास विभाग की बैठक आयोजित की गई, जिसमें पोषण माह 2025 की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि पोषण ट्रैकर पर पंजीकृत 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के लाभार्थियों का चेहरा प्रमाणीकरण (FRS) एक सप्ताह के भीतर पूरा किया जाए। सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं का आधार प्रमाणीकरण 30 सितंबर तक अनिवार्य रूप से संपन्न कराया जाए। जिन आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कार्य अधूरा है, उन्हें शीघ्र ही…

प्रयागराज सचेत ऐप के माध्यम से आंधी/बिजली गिरने की संभावना के ऑरेंज अलर्ट की सूचना प्राप्त हुई है।

प्रयागराज सचेत ऐप के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार निम्न जिलों में कुछ स्थानों पर मध्यम से तीव्र तीव्रता के साथ आंधी/बिजली गिरने की संभावना के ऑरेंज अलर्ट की सूचना प्राप्त हुई है। अंबेडकर नगर, अमेठी, अयोध्या, आज़मगढ़, फ़तेहपुर, जौनपुर, कौशांबी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, सुल्तानपुर द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

फर्रुखाबाद: पुलिस अधीक्षक ने गूगल मीट के माध्यम से की वर्चुअल जनसुनवाई।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 सितंबर 2025 जनपद की पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने आज गूगल मीट के माध्यम से समस्त क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ वर्चुअली जनसुनवाई की। इस दौरान आये हुए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उनके गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसपी आरती सिंह ने स्पष्ट किया कि—”जनता की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष जांच के साथ समय पर निस्तारण किया जाए।” जनसुनवाई…

फर्रूखाबाद में सांसद निधि से ओपन जिम का लोकार्पण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 सितंबर 2025 जनपद के सांसद मुकेश राजपूत एवं जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने शुक्रवार को सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिला ग्राम्य विकास अभिकरण (डीआरडीए) परिसर में स्थापित ओपन जिम का लोकार्पण किया। इस ओपन जिम में जनता की सुविधा के लिए साइकिल रोअर, बोनी राइडर, क्रॉस ट्रेनर, एयर वॉकर, आर्म व्हील, एडोमिनल बोर्ड, चेस्ट एवं शोल्डर प्रेस मशीन, साथ ही कास्ट आयरन की दो बेंच और सोलर लाइट लगाई गई है। इसकी कुल लागत ₹8.226 लाख (जीएसटी सहित)…