बरेली/आंवला – थाना अलीगंज पुलिस ने दहेज मृत्यु मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को मंगलवार सुबह मुखबिर की सूचना पर मंडोरा तिराहे के पास से दबोचा गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश कर दिया। गौरतलब है कि 26 अगस्त को वादी हेतराम निवासी खैरपुर, थाना सहसवान (बदायूं) ने थाना अलीगंज में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि उसकी बेटी रानी की शादी जनवरी 2025 में विनोद कश्यप पुत्र ओमप्रकाश निवासी हफिजगंज, थाना अलीगंज से हुई थी। शादी के बाद से ही…
Day: September 17, 2025
फर्रूखाबाद में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 सितंबर 2025 पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के मा0 मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री श्री जयवीर सिंह ने आज मोहम्मदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर आयोजित स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान व स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ किया। शिविर के दौरान मंत्री जी ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया और वहां पहुंचे मरीजों से संवाद स्थापित किया। साथ ही उन्होंने महिलाओं और बच्चों को पोषण पोटली वितरित कर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। शिविर के बाद मा0…
बरेली – आंवला विधानसभा के अंतर्गत पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में निरामया हॉस्पिटल से गौशाला तक मा. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 75 वे जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सेवा पखवाड़े के अंतर्गत ‘नमो रन’ का आयोजन किया गया।
बरेली/आंवला – यह पहल युवाओं और वृद्धों को फिट रहने, नशा मुक्त रहने तथा अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने और एक मज़बूत विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करेगी। प्रधानमंत्री मोदी जी का जीवन संघर्ष, समर्पण और सेवा भाव का प्रतीक है।उन्होंने सामान्य परिवार से निकलकर देश के सर्वोच्च पद तक पहुँचते हुए यह सिद्ध कर दिया कि संकल्प, परिश्रम और ईमानदारी से असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है।
फर्रुखाबाद में संयुक्त चेकिंग अभियान: तीन ओवरलोड ट्रक सीज, भारी जुर्माना वसूला
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 सितंबर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में खनन और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने आज सुबह ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। जिला खनन अधिकारी संजय प्रताप और एआरटीओ (प्रवर्तन) सुभाष राजपूत के नेतृत्व में बघार व मोहम्मदाबाद क्षेत्र में खनन सामग्री का परिवहन करने वाले ट्रकों की सघन चेकिंग की गई। इस दौरान 3 ओवरलोड ट्रकों को सीज कर दिया गया। खनन विभाग ने ₹1,08,000 का जुर्माना लगाया। परिवहन विभाग ने ₹70,000 का जुर्माना लगाया। इसके अलावा, एक ओवरसाइज ट्रक…
फर्रुखाबाद मण्डी समिति ने व्यापारियों को KYC और पासवर्ड सुरक्षा के लिए किया सचेत
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 सितम्बर 25 प्रधान मण्डी स्थल फर्रुखाबाद, नवीन मण्डी स्थल सातनपुर और अतिरिक्त फल-सब्जी मण्डी स्थल अर्रा पहाड़पुर में कार्यरत थोक एवं आढ़त व्यापारियों को कृषि उत्पादन मण्डी समिति द्वारा एक अहम निर्देश जारी किया गया है। यह निर्देश दैनिक समाचार पत्र दैनिक जागरण के 2 सितम्बर 2025 के अंक में प्रकाशित खबर “फर्म संचालकों की जानकारी के बिना मण्डी में काटे जा रहे फर्जी गेटपास” तथा 25 अगस्त 2025 को कोल्ड स्टोरेज मालिक श्री मनोज रस्तोगी द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के संदर्भ में जारी…
फर्रुखाबाद: रबी की फसलों की बुवाई के लिए जनपद में पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध, किसान न करें भण्डारण
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 सितम्बर 25 रबी की फसलों की बुवाई को ध्यान में रखते हुए जनपद में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे उर्वरकों का अनावश्यक भण्डारण न करें और केवल अपनी आवश्यकता अनुसार ही उर्वरक खरीदें। इस सप्ताह जनपद को यूरिया 25,760 बोरी, सुपर 12,000 बोरी, एनपीके 25,780 बोरी, पोटाश 18,560 बोरी एवं डीएपी 13,000 बोरी प्राप्त हुई है। जिलाधिकारी कर रहे हैं सतत निगरानी जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी प्रतिदिन सुबह जिला कृषि अधिकारी…
फर्रुखाबाद में किसान दिवस का आयोजन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 सितम्बर 25 विकास भवन सभागार में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि, उद्यान, पशुपालन, सहकारिता, विद्युत, सिंचाई, बैंकिंग एवं अन्य विभागों के अधिकारियों ने किसानों को नवीन योजनाओं, सुविधाओं और तकनीकी जानकारी से अवगत कराया। किसानों का स्वागत एवं समस्याओं का समाधान कार्यक्रम का शुभारंभ उप कृषि निदेशक श्री अरविन्द मोहन मिश्र ने किसानों का स्वागत कर किया। उन्होंने पिछली किसान दिवस में आई शिकायतों के निस्तारण की जानकारी दी। साथ ही बताया कि…
फर्रुखाबाद:मोहम्मदाबाद पुलिस ने 25 हज़ार के इनामी बदमाश को तमंचा और लूटी गई रकम के साथ दबोचा
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 सितम्बर 25 अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस ने 25,000 रुपये के इनामी अभियुक्त गोविन्द पुत्र सुरेश यादव निवासी ग्राम पिपरगांव को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। अभियुक्त के कब्जे से वादिनी से लूटी गई चेन की बिक्री से प्राप्त 10,220 रुपये, एक अवैध तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह और क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अजय वर्मा के कुशल नेतृत्व में चलाए जा…
फर्रुखाबाद में राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा गया, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 सितम्बर 25 जिला में आज राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के तत्वावधान में महामहिम राष्ट्रपति जी को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया। इस अवसर पर संगठन से जुड़े विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अपनी मांगों को पुरजोर तरीके से रखा। धरना-प्रदर्शन में रामनिवास कठेरिया (जिला महामंत्री, बहुजन मुक्ति पार्टी), धनीराम पाल एडवोकेट (जिला अध्यक्ष, बीएमपी), मोहनलाल वर्मा (जिला अध्यक्ष, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा), राधेश्याम संत (जिला अध्यक्ष, भारत मुक्ति मोर्चा), अलबेला प्रताप सिंह यादव, मूंगा लाल वर्मा, रामबाबू वर्मा, बृजनंदन लाल…
फर्रुखाबाद:युवाओं के लिए शुरू हुई “क्विज प्रतियोगिता”, 15 अक्टूबर तक करें भागीदारी
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 सितम्बर 25 राष्ट्रीय युवा दिवस 2026 को इस बार एक नए और नवाचारपूर्ण तरीके से मनाया जाएगा। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के “मेरा युवा भारत” (MY Bharat) अभियान के अंतर्गत इस बार विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (द्वितीय संस्करण) का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को सीधे राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ना है। इसके लिए MY Bharat पोर्टल (mybharat.gov.in) पर “विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग क्विज” की शुरुआत हो चुकी है। क्विज प्रतियोगिता के मुख्य बिंदु अंतिम…
फर्रुखाबाद:प्रधानमंत्री जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा : मंत्री जयवीर सिंह ने किया स्वास्थ्य शिविर व पोषण माह का शुभारंभ
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 सितम्बर 25 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर जिले में सेवा पखवाड़ा की शुरुआत धूमधाम से हुई। इसी क्रम में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के मा0 मंत्री जयवीर सिंह ने राम मनोहर लोहिया जिला चिकित्सालय फर्रुखाबाद में आयोजित कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के अंतर्गत स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान, निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, रक्तदान शिविर एवं 8वां राष्ट्रीय पोषण माह का उद्घाटन मंत्री जी ने किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में लगाए गए विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण काउंटरों का निरीक्षण किया और…
फर्रुखाबाद:संकिसा में पूज्य भिक्खु संघ को भोजन दान कार्यक्रम सम्पन्न
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 सितम्बर 25 अभिधम्म स्थली संकिसा स्थित धम्मा लोको बुद्ध विहार प्रांगण में आज एक भव्य एवं प्रेरणादायी आयोजन सम्पन्न हुआ। बुद्ध शासन के प्रतिभा संपन्न समाजसेवी लाला विजय बहादुर कुशवाहा के नेतृत्व में पूज्य भिक्खु संघ को सामूहिक रूप से भोजन दान अर्पित किया गया। यह आयोजन न केवल सामाजिक समरसता का प्रतीक बना बल्कि बौद्ध परंपरा की दान संस्कृति को भी उजागर करता रहा। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई श्रद्धालु एवं समाजसेवी परिवारजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर कमलेश शाक्य, विजय…
फर्रूखाबाद में 15 दिवसीय भव्य प्रदर्शनी का शुभारंभ, सरकार की उपलब्धियों से जनता होगी अवगत
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 सितम्बर 25 (सूचना विभाग) आसूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा मा. प्रधानमंत्री जी के व्यक्तित्व, कृतित्व, न्यू इंडिया@2047 तथा प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर आधारित 15 दिवसीय भव्य प्रदर्शनी का शुभारंभ आज ऑफिसर्स क्लब परिसर, फतेहगढ़ में किया गया। यह प्रदर्शनी 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2025 तक चलेगी। प्रदर्शनी का उद्घाटन जनपद के मा. प्रभारी मंत्री व जनप्रतिनिधियों द्वारा अपराह्न 01:00 बजे संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और इसे आमजन के लिए ज्ञानवर्धक…
फर्रुखाबाद:मोदी जी के जन्मदिवस पर भाजपा युवा मोर्चा ने चलाया स्वच्छता अभियान
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 सितम्बर 25 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भाजपा युवा मोर्चा द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। क्षेत्रीय मंत्री इंजी. शशांक शेखर मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला जेल चौराहा स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर परिसर में सफाई कर वातावरण को स्वच्छ बनाने का संदेश दिया। अभियान के दौरान मंदिर परिसर व बाहर झाड़ू लगाई गई तथा देवस्थान की धुलाई भी की गई। इस अवसर पर शशांक शेखर मिश्रा ने कहा कि “मोदी जी ने स्वयं झाड़ू लगाकर समाज को यह…
फर्रुखाबाद में स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत, सांसद व जिलाधिकारी ने किया श्रमदान
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 सितम्बर 25 स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत आज फर्रूखाबाद रोडवेज बस स्टेशन परिसर में बड़े स्तर पर स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान की शुरुआत मा. सांसद मुकेश राजपूत एवं जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने झाड़ू लगाकर की। इस दौरान परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका के स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित किया गया तथा सभी को स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा फतेहचंद्र वर्मा, रूपेश…
असम: अफ़सर के घर से 92 लाख कैश और 2 करोड़ के जेवर बरामद
गुवाहाटी:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 सितम्बर 25 असम सिविल सेवा की अफ़सर नूपुर बोरा के घर पर मंगलवार को स्पेशल विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई की। इस छापेमारी में अफ़सर के घर से 92 लाख रुपए नकद और करीब 2 करोड़ रुपए के सोना-चाँदी व हीरे-जवाहरात बरामद किए गए। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई भ्रष्टाचार और disproportionate assets (अघोषित संपत्ति) के मामले में की गई। टीम ने लंबे समय से अफ़सर की आय और संपत्ति की जांच की थी। छापेमारी के दौरान नोटों की गिनती के लिए मशीन भी मंगानी…
कासगंज:महिला आयोग की सदस्या ने चित्र प्रदर्शनी का फीता काटकर किया शुभारंभ।
कासगंज: सेवा पर्व के पावन अवसर पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग कासगंज द्वारा रेलवे रोड़ के पास आयोजित विशेष प्रदर्शनी ने जनपदवासियों का भरपूर ध्यान आकर्षित किया है। यह प्रदर्शनी आज 17 सितंबर से प्रारंभ होकर 02 अक्तूबर तक चल रही है, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना और उन्हें सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित करना है।इस भव्य प्रदर्शनी का उद्घाटन मा0 प्रदेश महामंत्री/जिला प्रभारी पूनम बजाज, मा0 विधायक सदर देवेन्द्र सिंह राजपूत, मा0 विधायक अमांपुर हरीओम वर्मा, मा0 जिला अध्यक्ष नीरज…
जौनपुर :स्वामी प्रसाद मौर्य का जौनपुर की धरती पर नौजवान साथियों ने किया जोरदार स्वागत , बीजेपी की गलत नीतियों पर भड़के स्वामी प्रसाद
संविधान सम्मान व जनहित हुंकार यात्रा के तहत स्वामी प्रसाद मौर्य जनपद जौनपुर के विभिन्न क्षेत्रों में जोरदार भेलारा सुल्तानपुर, शाहगंज ,खुटहन ,बटाऊवीर ,बदलापुर, गौरा बाद शाहपुर, तेजी बाजार, मछली शहर केराकत , जौनपुर दौरा कर अपने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया,अडानी को आडे हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि मोदी जी देश के संसाधनों को पूँजी पतियो के हवाले कर दे रहे हैं , जिससे देश को फिर से गुलामी की ओर बढ़ने को मजबूर कर रहे हैं। शिक्षा रोजगार महंगायी, भ्रष्टाचार मुद्दे पर जोरदार भाजपा सरकार को घेरा। जगह…
रायबरेली : हत्या या आत्मा हत्या परिजनों ने लड़की के ऊपर लगाया हत्या का आरोप
लालगंज में दो महीने पहले हुई सूरज नामक युवक की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक के परिजनों ने प्रेम प्रसंग के चलते हत्या का आरोप लगाया है। बुधवार, 17 सितंबर 2025 को जब परिजन और ग्रामीण कार्रवाई की मांग को लेकर इकट्ठा हो रहे थे, तो लालगंज पुलिस ने उन्हें डरा-धमकाकर मौके से हटा दिया।यह घटना 11 जुलाई 2025 की है, जब सूरज पुत्र राम बहादुर का शव पूरे जालिम सिंह मठ, कोतवाली लालगंज क्षेत्र स्थित गांव के बाहर एक बाग में चिलबिल के पेड़…
पीलीभीत:पीएम के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता ही सेवा अभियान का किया शुभारंभ।
पीलीभीत के ब्लाक बिलसंडा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी ने देश भर में सेवा पखवाड़ा का आगाज किया। इसी क्रम में बुधवार को खदनियां बाबा मंदिर पर बिलसंडा में भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार मौर्य ने अपने सभी कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ किया। तथा खदनियां बाबा मंदिर पर अच्छी तरह साफ सफाई की। तथा वहां उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं असीम ऊर्जा की प्रार्थना की।…
